asd 32 साल के मशहूर रैपर की रहस्यमयी परिस्थितियों मौत, अभिनव की मां ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

32 साल के मशहूर रैपर की रहस्यमयी परिस्थितियों मौत, अभिनव की मां ने पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

0

मुंबई 12 फरवरी। म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि छोटी उम्र में ही पॉपुलर रैपर अभिनव सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 32 की उम्र में अंतिम सांस ली। स्टेज नाम ‘जगरनॉट’ से से फैंस के बीच मशहूर रैपर रविवार को अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में रैपर की मौत का मामला दर्ज किया है और प्रारंभिक रिपोर्टों में उनकी मृत्यु की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। लेकिन, रैपर की मां और परिवार के दावों ने हर तरफ हलचल पैदा कर दी है। अभिनव की मां ने उनकी पत्नी और अन्य लोगों पर रैपर के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अपने स्टेज नेम ‘जगरनॉट’ के नाम से मशहूर अभिनव सिंह उड़िया रैप इंडस्ट्री के जाने-माने नाम थे। उन्होंने कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया, जिनमें मसी टोर (तन्मय साहू) का नाम भी शामिल है। “कटक एंथम” के लिए प्रसिद्ध अभिनव सिंह कुछ कानूनी परेशानियों का भी सामना कर रहे थे, जिनमें मारपीट के आरोप भी शामिल थे। पुलिस उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

अभिनव सिंह के परिवार के सदस्यों ने संदेह जाहिर किया है कि सिंह की आत्महत्या के पीछे उनकी पत्नी के साथ चल रहे उनके विवाद हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जगरनॉट अपने ऊपर लगे आरोपों से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए ओडिशा भेज दिया गया है।

अभिनव सिंह के परिवार ने लालबाग पुलिस में एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें 8 से 10 लोगों को नामित किया गया है। परिजनों ने रैपर की मौत मामले में गहन जांच की मांग की है। उनके पिता, बिजय नंदा सिंह का दावा है कि उनका बेटा अपनी पत्नी और अन्य लोगों द्वारा लगाए आरोपों के चलते मानसिक तौर पर परेशान था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।
शुरुआती जांच में सुसाइड संभावना जताई गई है लेकिन पुलिस अफसर रैपर की मौत की असली वजह की जांच कर रहे है। पुलिस ने जांच के बाद शव को रैपर के परिवार के हवाले कर दिया है। रैपर के पिता बिजय नंदा सिंह ने 8 से 10 लोगों पर आरोप लगाए हैं और जांच की मांग की है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680