asd यूपी के मेरठ, आगरा सहित 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के मेरठ, आगरा सहित 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

0

लखनऊ 03 फरवरी। उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज, गोरखपुर, अमरोहा सहित 15 से ज्यादा जिलों में आज सुबह कोहरा रहा। रविवार को उत्तर प्रदेश का अयोध्या सबसे ठंडा जिला रहा, जहां पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य वही सबसे अधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज जिले में 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी. अधिकतम 29 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने मथुरा, मेरठ, आगरा सहित 23 जिलों में सोमवार (3 फरवरी) से बारिश का अलर्ट जारी किया है। 7 फरवरी तक बारिश का दौर चलेगा। बारिश होने से फिर एक बार ठंड बढ़ेगी।

सोमवार को मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, अमरोहा, देवरिया, हापुड़, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, श्रावस्ती, सहारनपुर में सुबह कोहरा रहा। कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। सुबह शीतलहर भी चली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस सिस्टम से 7 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी। सोमवार (3 फरवरी) को मथुरा, मेरठ, आगरा, हाथरस, बागपत, बिजनौर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गौतमबुद्धनगर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज और एटा में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। सर्द हवा भी चलेगी। 5 फरवरी को पश्चिमी-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। सुबह-शाम कोहरा रहेगा। सर्द हवा चलने से कंपकंपी छूटेगी। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 15 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड धीरे-धीरे कम होती जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680