asd नेपाल में साढे़ तीन अरब का जुआ खेलते 24 गिरफ्तार – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

नेपाल में साढे़ तीन अरब का जुआ खेलते 24 गिरफ्तार

0

सोनौली (महराजगंज), 03 फरवरी। नेपाल पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी ऐप के जरिए तीन अरब रुपये से अधिक का जुआ खेलने के आरोप में 10 भारतीयों और 14 नेपालियों सहित 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार लोगों में तीन उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं। सात अन्य भारतीय सुल्तानपुर, बलिया, बरेली, बिहार, मध्य प्रदेश के भोपाल और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। नेपाल पुलिस ने शनिवार को काठमांडू के नजदीक ललितपुर में दो घरों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा।

नेपाल पुलिस के अनुसार काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय को ललितपुर में ऑनलाइन जुआ संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर शनिवार को अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को पता चला कि ललितपुर मेट्रोपोलिटन सिटी-2 के दो मकान किराए पर लिए गए थे और वहां व्यावसायिक रूप से ऑनलाइन जुआ खेला जा रहा था।

नकदी-लैपटाप और पासपोर्ट बरामद पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए समूह ने कुल 3 अरब 47 करोड़ 356 हजार 612 रुपये का ऑनलाइन जुआ खेला। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 57 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, 34 एटीएम कार्ड, 88 सिम कार्ड, 12 चेकबुक, 8 भारतीय आधार कार्ड और 6 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार 10 भारतीयों में अजीत कुमार, मुकेश मंडल, मनोज कुमार बजाज, सुमित खत्री, प्रभात कुमार साह, ओम प्रकाश खत्री, रवि प्रकाश बिश्वकर्मा, रवि अभिषेक ओझा, शिवम पांडे और मनोज कुमार शामिल हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680