Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    • एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार
    • पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं
    • आरडब्ल्यूए हो सावधान! लापरवाही के लिए लग सकता है जुर्माना और हो सकती है सजा, आवारा कुत्ते ने बच्ची को घायल किया, 1.05 लाख का जुर्माना लगा
    • सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में सहोदय स्कूल कांप्लेक्स की बैठक सम्पन्न
    • अब ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे
    • पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
    • तेजाब हमला के पीड़ितों को भी मिलेगा दिव्यांगजनों जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ : सुप्रीम कोर्ट
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या
    देश

    पत्नी की हत्या करने वाले सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या

    adminBy adminJuly 15, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 15 जुलाई। पूर्वी दिल्ली में अपनी पत्नी की उसके जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने मंगलवार की शाम कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने कहा कि उसने अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।आरोपी मनीष भाटी का शव मयूर विहार इलाके में एक पांच सितारा होटल के पास मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि पुलिस को शाम छह बजे एक होटल के पीछे एक शव पड़े होने की जानकारी मिली थी।

    अधिकारी ने कहा कि टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भाटी का शव मिला। शुरुआती जांच से पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली। मामले में जांच जारी है। वाहन चोरी रोधी दस्ते (एएटीएस) में तैनात 2022 बैच के कांस्टेबल भाटी ने सोमवार को बहस के बाद अपनी 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका को गोली मार दी थी और फरार हो गया था।

    इससे पहले दिन में, पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था और उसका पता लगाने के लिए दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में छापेमारी शुरू की थी। जांचकर्ताओं ने तकनीकी निगरानी और अन्य सुरागों के आधार पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और हरियाणा के कई स्थानों पर तलाशी ली थी।

    जांच के अनुसार, दोनों सोमवार तड़के अपने न्यू विनोद नगर स्थित आवास से दोपहिया वाहन पर एक साथ निकले। पुलिस द्वारा एकत्र सीसीटीवी फुटेज में उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पास एक सड़क पर रुकते हुए देखा गया, जहां उन दोनों के बीच फिर बहस हुई जिसके बाद भाटी ने अपनी सरकारी पिस्तौल निकाली और अपनी पत्नी को गोली मार दी।

    गोलीबारी के बाद, भाटी मौके से भाग गया, जबकि प्रियंका को एक राहगीर ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रियंका के परिवार ने आरोप लगाया है कि 2023 में उनकी शादी के बाद से प्रियंका को दहेज उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा और उसने पहले अपने पति और उसके परिवार के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में शिकायत कराई थी। पुलिस ने कहा कि इन आरोपों की भी जांच की जा रही है।

    delhi crime delhi-police-constable-commits-suicide tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    July 15, 2026

    एबिक्स के चेयरमैन विकास गर्ग ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    पहली बार मिलने पर किसी के बारे में अच्छी बुरी राय ना बनाएं

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.