asd थाईलैंड में बाॅथटब में मिला पत्नी का शव, पति पर हत्या का केस – tazzakhabar.com
Date: 14/03/2025, Time:

थाईलैंड में बाॅथटब में मिला पत्नी का शव, पति पर हत्या का केस

0

लखनऊ 14 जनवरी। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन में रहने वाले डॉक्टर पर थाईलैंड में ले जाकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. परिजनों ने कोतवाली में लिखित मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वृंदावन के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा के अनुसार उनकी बेटी प्रियंका शर्मा (32) की शादी 2017 में वृंदावन में सौभाग्य अपार्टमेंट्स निवासी डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव से हुई थी. शादी के बाद प्रियंका को पति आशीष श्रीवास्तव प्रताड़ित कर रहा था. परिजनों का कहना है कि आशीष श्रीवास्तव का किसी अन्य महिला से संपर्क है.

प्रियंका इसका विरोध करती थी. आशीष ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. जिसे लेकर प्रियंका ने पति के खिलाफ सन 2022 में पुलिस से शिकायत की थी. ससुरालीजनों के हस्तक्षेप पर आपस में समझौता हो गया था. 4 जनवरी को आशीष अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे प्रांशु को लेकर थाईलैंड गया था. 8 जनवरी को पत्नी प्रियंका की बाथटब में डूबने के कारण मौत हो गई. डॉ आशीष ने इसकी जानकारी प्रियंका के परिजनों को दी.

परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि आशीष ने डॉक्टर होने का फायदा उठाते हुए प्रियंका को कोई नशीली दवा देकर बाथटब में डुबोकर मार डाला है, साथ ही बताया कि बेटी ने 7 जनवरी को फोन पर बताया था कि आशीष ने कुछ दिया था, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी.

प्रियंका पटना एम्स में एकाउंट का काम देखती थीं। वहीं पर आशीष सीनियर रेजीडेंट था। वहीं उनकी मुलाकात हुई थी। वर्ष 2017 में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के बाद आशीष की तैनाती उरई मेंडिकल कॉलेज में हो गई। चार फरवरी 2021 को प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया।

वहीं परिजनों ने बताया कि डॉक्टर आशीष लखनऊ के आशियाना इंदिरा नगर में क्लीनिक चलाते हैं. पत्नी की मौत के बाद डॉक्टर आशीष पत्नी को थाईलैंड में ही छोड़कर लौट आया था. इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी ने बताया कि प्रियंका शर्मा के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680