न्यूयॉर्क/नई दिल्ली, 13 जुलाई (ता)। भारत में जन्मे अमेरिकी अरबपति विनोद खोसला के नेतृत्व वाले समूह ने 80,740 करोड़ रुपये में फुटबाल टीम खरीदी है। सैन फ्रांसिस्को 49 ईआरएस समूह अमेरिका की नेशनल फुटबाल लीग (एनएफएल) की मौजूदा सुपर बाउल चैंपियन सिएटल सीहॉक्स टीम खरीद रहा है। इसके लिए समूह ने माइक्रोसॉप्ट के सह-संस्थापक पॉल जी. एलन के परिवार के साथ औपचारिक बिक्री समझौते पर गत दिवस हस्ताक्षर किए हैं। इस सौदे की शर्तों का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन ईएसपीएन ने अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि बिक्री मूल्य 9.612 अरब डॉलर (80,740 करोड़ रुपये) था, जो किसी एनएफएल क्लब के लिए अब तक की सबसे बड़ी खरीद राशि है।
Trending
- हल्की वर्षा के बाद खीर गंगा का जलस्तर बढ़ा
- पूर्व सांसद पर पुत्रवधू ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप, मामला दर्ज
- होटल में प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था पति, जीपीएस लगाकर पीछे पहुंची पत्नी… फिर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
- सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा में नकल के आरोप में 13 गिरफ्तार
- बड़े एआई साइबर हमलों को संभाल नहीं पाएंगे बैंक
- परिवहन मंत्री बायराशी सुरेश ने किया औचक निरीक्षण किया
- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा व कांग्रेस पर साधा निशाना
- बर्थडे पर कांस्टेबल ने पत्नी को मारी गोली, फिर सड़क किनारे फेंककर फरार

