लखनऊ, 03 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गत दिवस कहा कि उनकी पार्टी अब जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरेगा।कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी ) की अहम बैठक प्रदेश मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की, जबकि उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूत बनाने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि प्रदेश में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन का शंखनाद है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरेगा।बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों तथा अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत करने, बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।
नेताओं ने आगामी दिनों में प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान और आंदोलन तेज करने पर भी सहमति जताई। अजय राय ने कहा, “कांग्रेस का एक-एक सिपाही अब सड़क पर उतरकर जनता के हक का हिसाब मांगेगा। बदलाव तय है।” उन्होंने अपने संबोधन का समापन “जय हिंद, जय कांग्रेस” के नारे के साथ किया।
Trending
- जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे हिंसक जानवरों से नागरिकों को बचाने के प्रयास, प्रतिदिन कुत्ते बंदर सांड लोगों को कर रहे हैं घायल
- मंदिर झुक गया सीधा करने में मिली सफलता, एएसआई तकनीकी को और मजबूत व प्रचारित किया जाए
- अब ऐप के माध्यम से पहुंचेंगे नानी दादी के घर गांव में नीम पीपल मंदिर कुंआ चौपाल जैसे शब्द यादों में रह जाएंगे
- एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है फिल्म अल्फा
- ई-रिक्शा बंद करने वाले तीन मोबाइल ऐप्स पर सरकार ने लगाया बैन; गूगल और एप्पल को दिए हटाने के निर्देश
- जीवंत झलक विरासत और आधुनिकता की
- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी अनिकेत चौहान समेत 4 बदमाश गिरफ्तार, 11 लाख नकद और हथियार बरामद
- अब जनता के हक का हिसाब मांगेगा कांग्रेस का एक-एक सिपाही : अजय राय

