asd हाईवे पर डंपर से टकराई कार, दुल्हन की ससुराल पहुंचने से पहले ही मौत

हाईवे पर डंपर से टकराई कार, दुल्हन की ससुराल पहुंचने से पहले ही मौत

0

सीकर 07 फरवरी। राजस्थान के सीकर जिले में नेशनल हाईवे 58 पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। क्रेटा गाड़ी में दुल्हा दुल्हन सवार थे जो हरियाणा के सिरसा से लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे। लक्ष्मणगढ़ पहुंचने से पहले ही सुबह 8 बजे यह हादसा हो गया। हादसे में दुल्हन की मौत हो गई जबकि दुल्हा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में स्थित बाटड़ानाऊ गांव निवासी नरेंद्र जाट पुत्र रघुवीर जाट की मंगलवार 6 फरवरी की रात को शादी हुई थी। बारात बाटड़ानाऊ से हरियाणा के सिरसा गई थी। रात को फेरे होने के बाद अलसुबह दूल्हा दुल्हन सिरसा से लक्ष्मणगढ़ के बाटड़ानाऊ लौट रहे थे। गांव पहुंचने से कुछ ही किलोमीटर पहले भीषण हादसा हो गया। सामने से आ रहे डंपर से क्रेटा की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में क्रेटा चकनाचूर हो गई जिससे दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दूल्हे को सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां गम में बदल गई। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। दूल्हा और दुल्हन को खून में लथपथ देखकर परिजन बहदवास हो गए। परिवारजनों और रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण भी इस हादसे को देखकर सन्न रह गए। मृतक दुल्हन का नाम खुशबू उर्फ रेखा है। वह सिरसा के पास ताजिया खेड़ा गांव की रहने वाली थी। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680