asd हमारे आदमी को बहकार ले गई सरकार, विभाग ऐसा दिया जहां फंड ही नहींः टिकैत

हमारे आदमी को बहकार ले गई सरकार, विभाग ऐसा दिया जहां फंड ही नहींः टिकैत

0

मुजफ्फरनगर 24 दिसंबर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार एवं जयन्त चौधरी पर संकेतों में तंज कसा। कहा कि ‘हमारा एक ही आदमी था जो किसानों की बात उठाता था, उसे भी केंद्र सरकार बहकाकर साथ ले गई। विभाग ऐसा दे दिया जहां फंड ही नहीं है’।
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी कौशल विकास विभाग में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। उनके पास शिक्षा राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी है।

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को यह बात समझ लेनी चाहिए कि ज्यादा पैदावार तो दाम कम और पैदावार कम करने पर अधिक दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में आंदोलन के मंच पर 10-12 किसान संगठन साथ आए थे, लेकिन सरकार ने कुछ को जेल भेज भेजा और कई को डरा दिया। आगामी 30 दिसंबर को भाकियू की मेरठ मंडल की पंचायत नोएडा के जीरो प्वाइंट पर होगी। सात जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा।

टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीन नए कृषि कानून तो वापस ले लिए, लेकिन उन्हें पीछे के रास्ते से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। बाहर से आकर व्यापारी खरीद करेगा तो मंडी कमजोर हो जाएगी। आरोप लगाया कि सरकार ने जनता को मंदिर-मस्जिद में उलझा दिया है। पूंजीपतियों के एक गैंग ने देश में राजनीतिक पार्टियों पर कब्जा कर लिया है।

राकेश टिकैट ने कहा, कि सरकार ने आगरा के हाईवे पर एक राजनीतिक दल के परिवार के लोगों को आठ पेट्रोल पंप दे रखे हैं। 26 मार्च को ट्रैक्टर मार्च भी होगा, लेकिन इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से होगी।

राकेश टिकैट ने मासिक पंचायत के दौरान घोषणा की है कि मेरठ मंडल के भाकियू कार्यकर्ता 30 दिसंबर को नोएडा के जीरो पॉइंट पर पंचायत करेंगे ।इसके साथ ही उन्होंने 7 जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याएं को लेकर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने की भी घोषणा की है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680