Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बिक रहे थे नकली तार, 12 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 5 कंपनियों के 351 बंडल मिले
    • लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों की संख्या बढ़ोत्तरी पर पुनरू हो विचार
    • दमदार इंजन के साथ तैयारी हो रही Toyota Hilux के लॉन्‍च की
    • एलेक्जेंडर क्लब में हंगामा, गोली मारने की धमकी देकर चले गए उपद्रव करने वाले, पदाधिकारी इस घटना की पूर्ण जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें क्लब हित में
    • रजबन पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और कम नापने का हो सत्यापन, मारपीट करने वाले कर्मचारियों को भेजा जाए जेल
    • Maruti Brezza का नया मॉडल जुलाई में होगा लॉन्च
    • पुरी में भगवान जगन्‍नाथ में बेंत प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाता है
    • जनरल द्विवेदी आर्मी चीफ पद से रिटायर, नए जनरल धीरज सेठ ने पदभार संभाला
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कई शहरों में आलू-प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही, बढ़ी चिंता
    देश

    कई शहरों में आलू-प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही, बढ़ी चिंता

    adminBy adminJune 30, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 30 जून (ता)। देश के कई शहरों में एक बार फिर आलू-प्याज और टमाटर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इन तीन चीजों की कीमतें बढ़ने से आगे आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों की महंगाई यानी कि फूड इंफ्लेशन बढ़ने का डर अब लोगों को सताने लगा है।
    कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री के डाटा के मुताबिक, पिछले एक महीने में टमाटर की औसत रिटेल कीमत 18 फीसदी, प्याज की 11 फीसदी और आलू की 1.3 फीसदी बढ़ी है। साल-दर-साल के आधार पर देखें तो टमाटर की कीमतें 25 फीसदी और प्याज की कीमतें 3.3 फीसदी बढ़ी हैं, जबकि आलू की कीमतों में 17 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
    भीषण गर्मी और सप्लाई में कमी का असर सब्जियों की कीमतों पर दिख रहा है। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में टमाटर 50 फीसदी तक महंगे हो गए हैं, जबकि दिल्ली में कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं।
    बेमौसम बारिश से फसल के स्टोरेज की क्वालिटी पर असर पड़ने के बाद कई राज्यों में प्याज की कीमतें 10-20 फीसदी बढ़ी हैं। मानसून के आने, उसके फैलाव और तेजी के आधार पर मॉनसून के दौरान प्याज और टमाटर की कीमतों में मौसमी उछाल आता रहता है। अल-नीनो और बारिश में देरी के कारण पड़ी भीषण गर्मी ने टमाटर की नाज़ुक फसल को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया है।
    आजादपुर प्याज व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक कौशिक के अनुसार, टमाटर की कम सप्लाई के साथ-साथ गर्मी के कारण इसके परिवहन में भी परेशानी आ रही है। राजस्थान और हरियाणा से दिल्ली आने वाली टमाटर की आवक प्रभावित हुई है।
    जानकारों का मानना है कि मौसम और मानसून की स्थिति को देखते हुए आने वाले दिनों में टमाटर और प्याज की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसका असर महंगाई दर और खाद्य महंगाई पर भी पड़ने की संभावना है।

    A sharp rise in the prices of potatoes and tomatoes is being observed in several cities business Desh New Delhi onions raising concerns. tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बिक रहे थे नकली तार, 12 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 5 कंपनियों के 351 बंडल मिले

    June 30, 2026

    लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और विधानपरिषद सदस्यों की संख्या बढ़ोत्तरी पर पुनरू हो विचार

    June 30, 2026

    दमदार इंजन के साथ तैयारी हो रही Toyota Hilux के लॉन्‍च की

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.