Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने जमा किया हथियारों का जखीरा
    • अनुष्का का रिकॉर्ड सामंथा की फिल्म ने तोड़ा
    • 65 वर्षीय बलात्कारी को फांसी की सजा सुनाई
    • पंजाब सरकार को बेअदबी कानून में संशोधन करने को एक माह का समय
    • सपने के सच होने जैसा है शाहरुख और मनोज बाजपेयी के संग काम करना : अक्षय ओबेरॉय
    • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस ट्रेलर से टकराई, चार की मौत, 19 घायल
    • भारतीय महिला टीम का एशियन गेम्स 2026 के लिए ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान
    • मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा कट बंद करने पर हंगामा,जाल उखाड़ा; पुलिस तैनाती में डिवाइडर बनाया
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अमरनाथ यात्रा में चढ़ाई होगी सुगम, अगले साल से शुरू होगा रोपवे लगाने काम; 40 मिनट में कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
    देश

    अमरनाथ यात्रा में चढ़ाई होगी सुगम, अगले साल से शुरू होगा रोपवे लगाने काम; 40 मिनट में कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

    adminBy adminJune 30, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर 30 जून। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा-2026 शुरू हो रही है। धाम पर जाने वाले दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बालटाल मार्ग जहां 14 किलोमीटर का है। वहीं, पहलगाम मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है। इसे तय करने में दो से तीन दिन लगते हैं। पहलगाम मार्ग की तुलना में बालटाल मार्ग अधिक कठिन है।

    अमरनाथ यात्रा की इस दूरी को कम करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए रोपवे लगाने की तैयारी की जा रही है। साल 2025 में रोपवे को लेकर फैसला लिया था। पिछले साल सात रोपवे परियोजनाओं का मंजूरी मिली थी। जिनमें अमरनाथ धाम भी शामिल है।

    रोपवे परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। अमरनाथ धाम पर केबल कार से न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी, बल्कि यह परियोजना पर्यटन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह परियोजना पीपीपी मोड के तहत विकसित की जा रही है।

    प्रस्तावित रोपवे परियोजनाओं में बालटाल-अमरनाथ भवन (अनंतनाग), पहलगाम-अमरनाथ (अनंतनाग) है। यानी बाबा बर्फानी की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर ही रोपवे लगाए जाना प्रस्तावित है।

    रोपवे निर्माण करने वाली नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की कंपनी नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की है। बालटाल से अमरनाथ गुफा के लिए 9 किलोमीटर का रोप-वे होगा। इससे 14 किमी के मार्ग की पैदल दूरी 10 घंटे से घटकर 40 मिनट रह जाएगी।

    जानकारी के अनुसार, अगले साल परियोजना पर काम शुरू होगा। वहीं, इसे पूरा होने में करीब दो साल लगेंगे। इस तरह अमरनाथ यात्रा 2029 में श्रद्धालुओं को रोपवे की सुविधा मिलने की संभावना है।

    अमरनाथ यात्रा के लिए मौजूदा समय में कोई रोपवे सेवा उपलब्ध नहीं है। इस साल सुरक्षा कारणों से यात्रा रूट को ‘नो-फ्लाइंग ज़ोन’ भी घोषित किया गया है, जिसके कारण इस बार हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बंद हैं। श्रद्धालुओं को केवल पैदल, खच्चर या पोनी अथवा पालकी के माध्यम से ही यात्रा तय करनी होगी।

    amarnath-ropeway jammu-and-kashmir tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पाकिस्तान में आतंकियों ने जमा किया हथियारों का जखीरा

    June 30, 2026

    अनुष्का का रिकॉर्ड सामंथा की फिल्म ने तोड़ा

    June 30, 2026

    65 वर्षीय बलात्कारी को फांसी की सजा सुनाई

    June 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.