Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति
    • मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर
    • केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर
    • हिमाचल के दुर्गम गांव बड़ा भंगाल तक पहुंचेगी सड़क, महिलाओं को 1500 रुपये सहित CM सुक्खू के बड़े एलान
    • समलैंगिक संबंधों के बारे में सरकार ले निर्णय लंबित मामलों का हो निस्तारण
    • पासपोर्ट को माना जाए नागरिकता का सबूत
    • वाजपेयी जी डीजे संचालकों से पहले आम नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखा जाए
    • पशुओं का इंजेक्शन सात साल के बच्चे को लगाने से गई जान
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती कर रही सेहत से खिलवाड़
    देश

    मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती कर रही सेहत से खिलवाड़

    adminBy adminJune 27, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 27 जून (प्र)। मच्छरों से निजात पाने के लिए यदि आप मच्छररोधी अगरबत्ती का प्रयोग कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बाजार में ऐसे कीटनाशकों से तैयार अगरबत्ती बेची जा रही हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। जिला कृषि रक्षा विभाग ने इसके लिए जिले के सभी दुकानों व कीटनाशक निरीक्षकों को पत्र जारी करते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

    जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में ऐसी अगरबती का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें कीटनाशक डाइमेफ्लूथ्रिन और मेपरफ्लूथ्रिन का प्रयोग किया जाता है। ये दोनों अपंजीकृत कीटनाशक हैं।

    जांच में पाया गया है कि स्वीट नाइट, डाइनासोर, श्री डेंगू किलर और कम्फर्ट नाम ब्रांडनेम से बनाई जा रही अगरबत्तियों में इन अपंजीकृत कीटनाशकों का प्रयोग किया जा रहा है। बाजार में इनकी बिक्री हो रही है, जिन्हें लोग खरीद भी रहे हैं। इस अगरबत्ती के इस्तेमाल से फेफड़े, मस्तिष्क, किडनी, पेट व हृदय से संबंधित गंभीर रोग हो सकते हैं।

    ऐसे में आमजन से अपील की जा रही है कि उपरोक्त नामों के नाम से अगरबत्ती का प्रयोग कतई न करें। केवल मानक व अधिकृत उत्पादों को ही प्रयोग में लाएं।

    जिला कृषि रक्षा विभाग ने जिले की सभी पेस्ट कंट्रोल आपरेटर, किराने की दुकानों, गोदाम मालिकों, कीटनाशक निर्माताओं व विक्रेताओं को पत्र जारी किया है। इसमें कहा है, यदि किसी के यहां पर उपरोक्त ब्रांडनेम की अगरबती पाई जाती है तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    meerut news meerut report mosquito-incense-sticks tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ में प्रशासन अलर्ट मोड पर; नियम तोड़ने पर 93 हजार लाइसेंस और Registration Cancellation की संस्तुति

    June 28, 2026

    मेरठ में 13 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी सील, संचालक बोले- बिना नोटिस कार्रवाई गलत; होटल भी रडार पर

    June 28, 2026

    केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.