Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
    • खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
    • जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश
    न्यूज़

    सालार मसूद गाजी की दरगाह में करोड़ों का घपला, प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 20, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बहराइच, 20 जून (ता)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मंदिरों से चढ़ावा चोरी की एसआईटी जांच के बीच बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप लगा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के आरोप पर प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बहराइच के जिलाधिकारी से इस प्रकरण की 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का आरोप है कि दरगाह में पिछले 20 वर्ष में करोड़ों का गबन हुआ है। बासित अली ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। गबन के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी जिलाधिकारी से इसकी रिपोर्ट मांगी है। प्रभारी मंत्री ने इसके लिए डीएम को पत्र लिखकर जांच करने को कहा है।
    प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने दरगाह में करोड़ों के गबन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दरगाह पर हजारों की संख्या में जायरीन जियारत के लिए आते हैं। यहां आने वाले जायरीन काफी मात्रा में नकदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात भी चढ़ाते हैं। इसकी देखरेख के लिए कमेटी गठित है। कमेटी के लोग इस चढ़ावे की बंदरबाट कर रहे हैं।
    कुंवर बासित अली ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एसआईटी जांच की मांग की है। बासित अली का आरोप है कि यहां पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक यासर शाह का काफी दखल है और हर वर्ष लगने वाले मेले में बड़ा बंदरबांट होता है। उन्होंने कहा कि यहां पर दर स्तर पर बड़ा भ्रष्टाचार है और वक्फ की संपत्ति का दुरुपयोग भी होता है। दरगाह कमेटी सरकार को चूना लगा रही है।
    इस बीच ही कुंवर बासित अली ने पिछले 20 वर्ष के दौरान दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंनेन्हों नेपत्र में दरगाह में आने वाले चढ़ावे और संपत्तियों के वित्तीय लेनदेन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंनेन्हों नेयह भी कहा है कि दरगाह से जुड़े पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों की भूमिका की जांच कराई जाए।
    कुंवर बासित अली ने कहा है कि दरगाह की ओर से कहा गया कि एक वर्ष में 14 करोड़ रुपये की आय हुई है, लेकिन लोगों से जानकारी के आधार पर पता चला है कि 20 वर्ष के अंदर हजारों करोड़ों का घोटाला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कमेटी के लोग शामिल हैं। बहराइच में स्थित सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग आते हैं। यह दरगाह राजनीतिक विवाद का भी केंद्र रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैयद सालार मसूद गाजी को माफिया बता चुके हैं।
    गबन के आरोपों पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष बकाउल्ला खां का कहना है कि दरगाह पर जो भी चढ़ावा आता उसका पूरा हिसाब किताब रखा जाता है। कैमरों की निगरानी में ही चढ़ावे की राशि की गिनती की जाती है। पदाधिकारियों की निगरानी में प्रत्येक दिन बैंक में राशि जमा करवा दी जाती है। इसकी पूरी जानकारी वक्फ बोर्ड को भी दी जाती है। अध्यक्ष का कहना है कि गबन का आरोप दरगाह की छवि धूमिल करने के लिए लगाया गया है।

    Barabanki-Bahraich 4-Lane Highway fraud caught Multi-crore rupee scam at Salar Masud Ghazi's shrine; minister-in-charge orders action. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

    August 25, 2026

    खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

    August 25, 2026

    जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.