Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बैंक घोटाले में 15 साल से भगोड़ा घोषित आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
    • सेटबैक जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट तैयार करने में जुटा विभाग
    • सीबीआई अफसर बनकर रिटायर बुजुर्ग से 1.41 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार
    • कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार
    • एसआईटी जांच में दूध का दूध और पानी का पानी होगा : सीएम योगी
    • रणवीर के काम और उनके दयालु स्वभाव पर खलीबली’ डांसर्स ने किया दिलचस्प खुलासा
    • विश्व सैर सपाटा दिवस, डॉ तनुराज सिरोही की राय, आम आदमी की संतुलित जीवनशैली हर तरीके से तय कर सकती है समाधान
    • अखिलेश यादव मजबूत नेता हैं! हो तो कुछ भी सकता है लेकिन राजभर जी आपका दावा हजम नहीं हो पा रहा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीबीआई अफसर बनकर रिटायर बुजुर्ग से 1.41 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार
    देश

    सीबीआई अफसर बनकर रिटायर बुजुर्ग से 1.41 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार

    adminBy adminJune 20, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 20 जून (प्र)। मेरठ में फर्जी सीबीआई अफसर बनकर रिटायर ऑफिसर से साइबर ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी का नाम शब्बीर कुरैशी है जो झांसी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया है। वहीं मनीलाँड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर ठगने के इस काम में और कौन लोग शामिल हैं पुलिस इसकी पूछताछ कर रही है।

    बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राधा कृष्ण और उनकी पत्नी को डिजिटल हाउस अरेस्ट कर 1.41 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठगी करता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

    कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी निवासी राधा कृष्ण बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने अप्रैल में शिकायत दी थी कि 14 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर नरेश गोयल नामक व्यक्ति ने मोबाइल सिम जारी कराया है। साथ ही उनके आधार कार्ड से दिल्ली स्थित एक बैंक में खाता खोलकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इसके बाद कॉलर ने उन्हें अपने अन्य मोबाइल नंबर बंद करने की सलाह दी थी।

    जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया तो उनकी वीडियो कॉल पर अन्य कथित सीबीआई अधिकारी से बात कराई गई। आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए राधा कृष्ण को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। साइबर ठगों ने उन्हें 33 दिन तक डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसी स्थिति में रखा और जांच के नाम पर लगातार दबाव बनाते रहे।

    पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि आरोपियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाया था। इसके चलते पीड़ित दंपती ने अपने बैंक खातों से अलग-अलग किश्तों में कुल 1.41 करोड़ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब अकाउंट पूरा खाली हो गया तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

    meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news ₹1.41 crore fraud committed via 'digital arrest'
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बैंक घोटाले में 15 साल से भगोड़ा घोषित आरोपी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

    June 20, 2026

    सेटबैक जांच अंतिम चरण में, रिपोर्ट तैयार करने में जुटा विभाग

    June 20, 2026

    कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार

    June 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.