asd रक्षा राज्यमंत्री से 50 लाख की रंगदारी ? आम आदमी को भयभीत करने के लिए ?

रक्षा राज्यमंत्री से 50 लाख की रंगदारी ? आम आदमी को भयभीत करने के लिए ?

0

देश में हर आदमी को सुरक्षा करने का कोई प्रयास सरकार नहीं छोड़ रही है। लेकिन जब देश के रक्षा राज्यमंत्री से 50 लाख की रंगदारी मांगी जा सकती है तो आम आदमी की क्या स्थिति होगी यह विषय सोचनीय है। एक खबर के अनुसार केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को धमकी भरा संदेश भेजा गया है। बदमाशों ने मैसेज कर उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। मामले में केंद्रीय मंत्री सेठ ने कहा कि मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। मैं लगातार लोगों से बातचीत कर रहा हूं। पीएम मोदी हमेशा हमें जनता की सेवा के लिए अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुझे कल जबरन वसूली के बारे में संदेश मिला और मैंने झारखंड के डीजीपी को इस बारे में सूचित कर दिया है।
क्या है मामला?
केंद्र की मोदी सरकार में रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय सेठ से जबरन वसूली और धमकी देने का मामला सामने आया है। दिल्ली में इससे जुड़ी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। धमकी में सांसद को मोबाइल संदेश के जरिए 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान मारने की धमकी भी दी गई है। संदेश में लाल सलाम का भी जिक्र किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, रक्षा राज्य मंत्री को गत दोपहर करीब चार बजे के आसपास उनके मोबाइल पर धमकी दी गई। संदेश अनजान नंबर से भेजा गया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और इसकी जानकारी झारखंड के डीजीपी को भी दी। ऐसे प्रकरणों से आम आदमी का मनोबल कमजोर होता है और असामाजिक तत्वों के हौंसले बढ़ते हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए मेरा मानना है कि सरकार सबको आपसी तालमेल कर ऐसी घटनाएं ना होने देने के लिए काम करना होगा। क्योंकि कोई भी आदमी ऐसी खबरें पढ़कर यह सोचने को मजबूर हो सकता है कि जब देश के रक्षा राज्यमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति से रंगदारी मांगी जा सकती है तो आम आमदी का क्या हाल होगा।
(प्रस्तुतिः संपादक रवि कुमार बिश्नोई दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680