asd सिरसा में पलंबर की लगी डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी

सिरसा में पलंबर की लगी डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी

0

सिरसा 04 दिसंबर। सिरसा में पलंबर का काम करने वाले मंगल सिंह को डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। मंगल सिंह व उसका परिवार इस खुशखबरी को सुनकर बहुत खुश है। मंगल सिंह उसके परिवार ने आज यानी 4 दिसंबर बुधवार को मिठाई बांटकर व नाच कर अपनी खुशी का इजहार किया। लाटरी विक्रेता ललित गुंबर ने भी मंगल सिंह को फोन करके बधाई दी है।

डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम लगने के खुशी में मंगल सिंह व उसका परिवार सारी रात सो नहीं पाया। रात 12 बजे सुमित लॉटरी एजेंसी मानसा के संचालक सुमित ने मंगल सिंह को बताया कि पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी का पहला इनाम उसे लगा है। मंगल सिंह का कहना है कि वह पिछले चार साल से लॉटरी खरीद रहा है। वह घूम फिर कर लॉटरी बेचने वाले ललित गुंबर से लॉटरी खरीदता था।

ललित गुंबर सुमित लॉटरी एजेंसी मानसा का एजेंट है। चार दिन पहले उसने एजेंट ललित गुंबर से 200 रुपये की पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लॉटरी खरीदी थी। इसका ड्रा 3 दिसंबर 2024 को रात 8 बजे निकलना था। मंगलवार रात को एजेंट ललित गुंबर व एजेंसी मालिक सुमित का फोन उसके पास आया। उन्होंने जब बताया कि उसे डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम निकला है, तो विश्वास नहीं हुआ। मंगलवार रात को 8 बजे लॉटरी का ड्रॉ निकला तो बुधवार को आयकर सलाहकार दीपक मोंगा व लॉटरी एजेंट ललित गुंबर मंगल सिंह के घर पहुंचे। मंगल सिंह ने उनका स्वागत किया। आयकर सलाहकार दीपक मोंगा का कहना है कि लॉटरी विजेता मंगल सिंह का क्लेम वीरवार 5 दिसंबर को फाइल कर दिया जाएगा। इसके बाद उसके बैंक अकाउंट में लॉटरी राशि आ जाएगी। दीपक मोंगा ने बताया कि सिरसा जिला में पिछले पांच वर्षों में कई लोगों की लॉटरी निकल चुकी है।

मंगल सिंह गरीब परिवार से है। वह सिरसा में किराये के मकान में रहता है। मंगल सिंह का कहना है कि वह अपना भाग्य आजमाने के लिए लॉटरी खरीदता रहता था। मंगल सिंह का कहना है कि लॉटरी राशि से वह पहले अपना मकान बनाएगा और अपनी 5 वर्षी बेटी को अच्छे स्कूल में पढ़ाएगा। इसके अलावा कुछ राशि दान पुण्य के कार्य में खर्च करेगा।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680