asd मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, भतीजे की मुगरी मारकर हत्या

मां को चाचा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, भतीजे की मुगरी मारकर हत्या

0

आगरा 04 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। बच्चे का गुनाह ये था कि उसने मां यशोदा और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। देवर से प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से हत्या की साजिश रची। चाचा भतीजे को अपने कमरे में ले गया और उसकी हत्या कर दी और मां घर के बाहर खड़े होकर पहरा देती रही। पुलिस ने आरोपी मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला आगरा का नयापुरा गांव का है। जानकारी के अनुसार बच्चा 29 नवंबर से अपने घर से लापता था। अपहरण की आशंका जताते हुए पिता करण सिंह ने केस दर्ज कराया था। सोमवार सुबह पड़ोसी के घर के पीछे एक बोरे में रौनक का शव मिला। शव पर चोट के कई निशान थे। आरोपियों ने डर के कारण रौनक की हत्या कर दी थी और शव को छत पर छुपा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि बच्चे की हत्या उसी दिन हो गई थी जिस दिन वह घर से लापता हुआ था।

पुलिस को छत और सीढ़ीयों पर खून के निशान मिले थे। इसके बाद पुलिस को शक होने लगा था कि इस हत्या में किसी घरवाले का हाथ है। शक के आधार पर मृतक बालक के चाचा भानु कुमार को उठाया। उसके फोन को चेक किया गया। जिसमें मृतक की मां यशोदा के साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले। इसके बाद ये पूरा मामला साफ हो गया और आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा के अनुसार, चाचा भानु ने पूछताछ में बताया कि बड़े भाई सूरत में साड़ियों के कारखाने में काम करते हैं। 4 साल से भाभी यशोदा से संबंध हैं। भाई 18 नवंबर को वापस आ गए। घटना वाले दिन बाजार गए थे। इस पर वह भाभी के कमरे में पहुंच गया था। कमरे में भतीजे रौनक ने उन्हें देख लिया था। उन्हें लगा कि वह पिता को बता देगा। इस पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

मृतक रौनक के चाचा भानु ने बताया  कि भाभी ने मुझे 10 रुपए दिए। मैं भतीजे रौनक काे लेकर दुकान गया। कुरकुरे खरीदे। उसको खिलाया। उससे कहा कि ले आखिरी बार कुरकुरे खा ले। फिर उसकी मां से पूछा-क्या करें। उसने इशारा किया। मार डालो। अगर बचेगा, तो सच बोलेगा। तब तक मारना जब वो मर नहीं जाए। जैसे ही कुरकुरे की पैकेट खत्म हुई। मैंने उस पर लगातार 5-6 वार किए। वो जमीन में गिरकर तड़पता रहा। इसके बाद लाश को छत पर छिपा दिया। पुलिस के डर से लाश को घर के पीछे बोरी में भरकर फेंक दिया।’

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680