asd विक्‍की कौशल की ‘छावा’ की बदली रिलीज डेट, अब 2025 में इस दिन देगी दस्तक

विक्‍की कौशल की ‘छावा’ की बदली रिलीज डेट, अब 2025 में इस दिन देगी दस्तक

0

मुंबई 28 नवंबर। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की रिलीज डेट बदल गई है। दिलचस्‍प है कि मेकर्स ने यह फैसला तब लिया है, जब हफ्ते भार बाद ही यह सिनेमाघरों में दस्‍तक देने वाली थी। छत्रपति संभाजी महाराज पर बनी ‘छावा’ पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली थी। बॉक्‍स ऑफिस पर इसकी टक्‍कर अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2: द रूल’ से होने वाली थी। लेकिन अब फिल्‍म को एक महीने के लिए टाल दिया गया है।
मेकर्स ने घोषणा की है ‘छावा’ अब 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। वैसे, दिलचस्प यह है भी है कि रिलीज की यह नई तारीख विशेष महत्व रखती है, क्योंकि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है।

लक्ष्‍मण उतेकर के डायरेक्‍शन में बनी ‘छावा’ में विक्की कौशल मराठा योद्धा-राजा छत्रपति संभाजी की भूमिका निभाएंगे। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्‍म है, जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में विक्‍की के ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ भी हो रही है।

अक्षय खन्‍ना फिल्‍म में बने हैं औरंगजेब
‘छावा’ में विक्‍की कौशल के अलावा अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। फिल्‍म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, नील भूपालम और संतोष जुवेकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इसका निर्माण हुआ है।

‘छावा’ पहले 6 दिसंबर को रिलीज होने वाला था. विक्की कौशल की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की एक्शन फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के एक दिन बाद सिनेमाघरों में उतरने वाली थी. चूंकि ‘पुष्पा 2’ का प्रमोशन जोरशोर से चल रहा है और इसकी रिलीज को लेकर लोगों में उत्सुकता भी देखी जा रही है, इसलिए शायद ‘छावा’ मेकर्स ने फिल्मी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

‘छावा’ और ‘पुष्पा 2 द रूल’, दोनों में फिल्म इंडस्ट्री की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी. ‘छावा’ में जहां रश्मिका छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी ‘येसूबाई भोसले’ की भूमिका निभाएंगी, वहीं पुष्पा 2 में पुष्प राज की श्रीवल्ली की भूमिका को दोहराती नजर आएंगी.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680