कोटा, 10 जून (ता)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजस्थान के बारां जिला उपभोक्ता कोर्ट ने गुटखा और पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर विमल पान मसाला के मालिक विमल अग्रवाल सहित बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को 9 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से या अपने वकील के माध्यम से पेश होने का निर्देश दिया है।
यह मामला बारां की एक नागरिक अधिकार संस्था की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि गुटखा के विज्ञापन में केसर होने का दावा किया जाता है, जबकि बेहद कम कीमत वाले पाउच में इतनी महंगी केसर मिलाना संभव नहीं लगता। उन्होंने कहा कि 5 रुपए के गुटखा पाउच में 5 लाख रुपए किलो की केसर मिलाने का दावा पूरी तरह भ्रामक है। उनके अनुसार इस तरह के विज्ञापन लोगों को भ्रमित करते हैं और ग्राहकों को गलत जानकारी देते हैं। इसी मुद्दे पर कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई शुरू की है।
कोर्ट ने विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग को लेकर अगली सुनवाई की तारीख 22 जून तय की है. वहीं, नोटिस में कहा गया है कि सभी आरोपियों को नोटिस मिलने के 30 दिनों के भीतर यानी 9 जुलाई तक अपना जवाब और संबंधित दस्तावेज कोर्ट में जमा करने होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई कंपनियों के विज्ञापनों और उनके दावों को लेकर सवाल उठते रहे हैं।
Trending
- कांवड यात्रा: मुख्य मार्गों के डिवाइडर कट रहेंगे बंद, पुलिस ने जारी किए निर्देश
- जौहर विवि के भवनों को गिराने पर रोक
- कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन: दिल्ली-दून हाईवे व मेरठ एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, गंगा एक्सप्रेसवे से भी बदलेगा रूट
- दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मिलीं बड़ी खामियां
- अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री ने दी बधाई
- आयकर विभाग ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों की निगरानी के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए
- कारीगरी होटल की इमारत के अवैध निर्माणकर्ता को बचाने के लिए कमेंट करने वाले निर्माण की जांच क्यों नहीं कराते, विकास के नाम पर मनमर्जी चलने वाली नहीं है
- गंगा में चिकन खाना अपराध नहीं : भुईयां

