asd दुनिया के सबसे प्रदूषित 121 देशों की सूची में भारत के तीन शहर

दुनिया के सबसे प्रदूषित 121 देशों की सूची में भारत के तीन शहर

0

नई दिल्ली, 13 नवंबर। भारत समेत दुनिया के अलग-अलग शहरों में लोगों को वायु प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ का सामना कर रहा है। दुनिया के सबसे प्रदूषित 121 देशों की सूची में भारत के तीन शहर हैं। इसमें राजधानी दिल्ली, कोलकाता और मुंबई है। स्विस फर्म आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में 13 नवंबर को राजधानी दिल्ली पहले नंबर पर है। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग देखने से पता चलता है कि 515 एक्यूआई के साथ दिल्ली पूरी दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर है। हालांकि, भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

आमतौर पर प्रदूषण का स्तर एयर क्वालिटी इंडेक्स या एक्यूआई के रूप में मापा जाता है। विदेशी मानकों के अनुसार 200 से अधिक एक्यूआई बहुत खराब स्तर का माना जाता है और 300 का स्तर गंभीर रूप से खराब स्थिति को दर्शाता है। अगर 0-50 के बीच में एक्यूआई का स्तर रहता है तो इसे अच्छा माना जाता है। 51-100 पाया गया तो मध्यम और 101-150 के बीच मिला तो संवेदनशील समूहों के लिए खराब हवा मानी जाती है। वहीं, 151 से 200 अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स मिला तो ये खतरनाक होता है। इसके अलावा, 201-300 पाए जाने पर बहुत खतरनाक और अगर प्रदूषण स्तर 301 से अधिक पाया गया तो यह बहुत-बहुत खतरनाक है।

रैंकिंग में 10वें स्थान पर 158 एक्यूआई के साथ मुंबई शहर है। उसके बाद कोलकाता का नंबर आता है, जहां एक्यूआई 136 रिकॉर्ड किया गया। आईक्यूएयर की लाइव रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का शहर लाहौर है। यहां का एक्यूआई 432 है। वहीं, पड़ोसी देश का कराची शहर भी इस सूची का हिस्सा बना है। उसे 147 एक्यूआई के साथ 14वें नंबर पर रखा गया है।

प्रदूषित शहरों में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के किंशासा को तीसरे नंबर पर रखा गया है। यहां का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया है। वहीं, मिस्र के काहिरा को 184 की एक्यूआई के साथ चौथा स्थान मिला है। वहीं, आईक्यूएयर की वर्ल्ड लाइव रैंकिंग में पांचवें स्थान पर वियतनाम की राजधानी हनोई है। यहां का एक्यूआई लेवल 168 है। रैंकिंग में छठवें स्थान पर कतर देश का दोहा शहर है। यहां का एक्यूआई लेवल 166 है। इसके अलावा, सातवें नंबर पर सउदी अरब के रियाद को रखा गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680