asd इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जज व दो एडीजे रैंक के न्यायिक अधिकारी के किए तबादले

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 जिला जज व दो एडीजे रैंक के न्यायिक अधिकारी के किए तबादले

0

प्रयागराज 09 नवंबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिसूचना जारी कर 22 जिला जजों एवं दो एडीजे रैंक के न्यायिक अधिकारियों का एक से दूसरे जिले में स्थानांतरण किया है। रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सहारनपुर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश बबीता रानी को इसी पद पर शाहजहांपुर भेजा है। शाहजहांपुर के जिला जज भानु देव शर्मा को मुरादाबाद, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायबरेली तरुण सक्सेना को सहारनपुर और मैनपुरी के जिला जज सुधीर कुमार पंचम का ट्रांसफर बरेली किया है।
हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि न्यायिक कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी अपनी नई भूमिका तुरंत संभालें। यह व्यापक पुनर्गठन, केस प्रबंधन को अनुकूलित करने और राज्य भर में न्यायिक सेवाओं को बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

मुरादाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार द्वितीय को मुजफ्फरनगर, चंदौली जिला जज सुनील कुमार चतुर्थ को मऊ, हरदोई जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार सिंह को रायबरेली, मुजफ्फरनगर के जिला जज विनय कुमार द्विवेदी को बस्ती, जिला जज मिर्जापुर अनमोल पाल को फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कासगंज जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मौजबिन आसिम का ट्रांसफर लखीमपुर खीरी किया है। सुल्तानपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय को आजमगढ़ भेजा है।

लखीमपुर खीरी जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल को सुल्तानपुर का दायित्व सौंपा है। बस्ती जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना का तबादला सीतापुर किया है। राज्य परिवहन अपीलीय अधिकरण UP के अध्यक्ष अरविन्द कुमार मिश्र द्वितीय को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी है। भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन प्राधिकरण मुरादाबाद के पीठासीन अधिकारी रविन्द्र सिंह को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंदौली की जिम्मेदारी दी गई है। दिनेश कुमार द्वितीय का एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट कुशीनगर पड़रौना का उसी जिले में उसी पद पर पॉक्सो कोर्ट में ट्रांसफर किया है। ज्योत्सना सिंह प्रथम को कुशीनगर पड़रौना से एडीजे आगरा स्थानांतरित किया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680