Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुप्रीम कोर्ट ने लगाई निजी अस्पतालों को फटकार
    • एनआरआई परिवार से रिश्वत मांगने वाला एसएचओ गिरफ्तार
    • शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा
    • हरित रेल तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
    • नीट में तीन बार बदले अंक : छात्रा आर्या सिंह
    • गंगानगर-पल्लवपुरम के वेंडिंग जोन में दुकानों के आवंटन पर मंथन
    • जेपीसी विधेयक में कुछ संशोधनों के साथ अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटी
    • स्कूल में प्रधानाध्यापिका ने लहराया चाकू-चापड़, सस्पेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»25 लाख की लागत से बच्चा पार्क नाले का होगा चौड़ीकरण, जलभराव से मिलेगी निजात
    देश

    25 लाख की लागत से बच्चा पार्क नाले का होगा चौड़ीकरण, जलभराव से मिलेगी निजात

    adminBy adminJune 2, 2026No Comments13 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 02 जून (प्र)। खैरनगर, बुढ़ाना गेट, पटेलनगर, थापरनगर आदि क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बच्चा पार्क पर नाले के अंडरग्राउंड भाग का चौड़ीकरण किया जाएगा। करीब 50 मीटर के इस भाग को नए सिरे से बनाया जाएगा। इस कार्य में करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे।

    दरअसल, खैरनगर, बुढ़ाना गेट, पत्थरवालान, पुर्वा अहमद नगर, पटेल नगर निगार रोड, छतरी वाले पीर रोड, थापर नगर मिशन कंपाउंड, सोतीगंज, खनी पुल आदि क्षेत्रों के पानी की निकासी बच्चा पार्क के नाले से होती है। यह नाला पटेल नगर से बच्चा पार्क के दूसरे छोर पर सड़क के नीचे से निकल रहा है। नीचा और पतला होने के कारण हल्की सी बारिश में यह नाला चोक हो जाता है और पटेलनगर खैरनगर, थापर नगर गली नं. सात, बुढ़ाना गेट, जिमखाना रोड, फिल्मिस्तान रोड, निगार रोड, प्रहलाद वाटिका, मिशन कंपाउंड आदि क्षेत्रों में जलभराव हो जाता है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कत होती है। तेज बारिश में उक्त क्षेत्र टापू बन जाता है।

    गत वर्ष बरसात में जबर्दस्त जलभराव होने पर राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई द्वारा आक्रोष जताने पर डीएम वीके सिंह को मजबूरन नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को लेकर बच्चा पार्क पर गंदे पानी में उतरना पड़ा था। यह मामला सोशल मीडिया प्रिंट मीडिया और टीवी चौनलों पर खूब छाया था। मार्च में मंडलायुक्त ने नगर निगम के निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।

    बैठक में नगरायुक्त सौरभ गंगवार और एमडीए के उपाध्यक्ष संजय मीणा को बच्चा पार्क के नाले की निकासी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए थे। दोनों अधिकारियों ने मौका मुआयना किया था। अब नगर निगम के निर्माण विभाग ने उक्त नाले के करीब 50 मी. लंबे भाग के चौड़ीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इस भाग के निर्माण में करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। उक्त प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

    Bacha Park Drain meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट ने लगाई निजी अस्पतालों को फटकार

    July 18, 2026

    एनआरआई परिवार से रिश्वत मांगने वाला एसएचओ गिरफ्तार

    July 18, 2026

    शहर में बिजली बाधित रहने से हाहाकार मचा

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.