Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार
    • भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है : अखिलेश यादव
    • 10 साल में पूरी करनी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई
    • यूपी के 63 जिलों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
    • लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
    • राजस्व विभाग में तीनों अहम पदों पर महिला आईएएस अफसर तैनात, अर्चना अग्रवाल को बनाया गया अध्यक्ष
    • युवक ने मवाना थाने में किया आत्महत्या का प्रयास
    • फर्जी प्रमाणपत्र गिरोह से जुड़े 5 सदस्य मेरठ से गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»युवक ने मवाना थाने में किया आत्महत्या का प्रयास
    न्यूज़

    युवक ने मवाना थाने में किया आत्महत्या का प्रयास

    adminBy adminJune 1, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 01 जून (प्र)। मवाना थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित ठगी का शिकार हुए एक युवक ने न्याय न मिलने और लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर थाना परिसर में आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने अपनी गर्दन पर छुरी रख ली, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे सुरक्षित बचा लिया।
    पीड़ित युवक का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में उससे लाखों रुपये लिए गए। बेहतर रोजगार और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद में युवक ने अपनी जमा पूंजी और उधार लेकर आरोपियों को रकम दे दी।
    युवक के अनुसार, सऊदी अरब पहुंचने के बाद उसे ड्राइवर की नौकरी देने के बजाय खेतों में मजदूरी करने के लिए मजबूर किया गया। प्रतिकूल परिस्थितियों और वादा पूरा न होने पर वह किसी तरह वापस भारत लौट आया। लौटने के बाद जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने के बजाय उसे लगातार टालना शुरू कर दिया।
    पीड़ित ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर उसे धमकियां दी गईं। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और अश्लील संदेश भी प्रसारित किए गए, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में आ गया। लगातार हो रही प्रताड़ना और कार्रवाई न होने से परेशान युवक गत दिवस अपनी शिकायत लेकर मवाना थाने पहुंचा था। शिकायत दर्ज कराने के दौरान युवक ने अचानक छुरी निकालकर अपनी गर्दन पर रख ली और जान देने की कोशिश की। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को समझाया और सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसकी जान बचाई।
    पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत के साथ लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और प्रस्तुत साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई अन्य युवक ऐसे जालसाजों का शिकार न बने। पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

    Fraud Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Youth Attempts Suicide at Mawana Police Station
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    बंगाल में शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 13 विधायक बने कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और 3 को स्वतंत्र प्रभार

    June 1, 2026

    भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है : अखिलेश यादव

    June 1, 2026

    10 साल में पूरी करनी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

    June 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.