asd मुरादाबाद में दिनदहाड़े स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद में दिनदहाड़े स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

0

मुरादाबाद 05 नवंबर। उत्तरप्रदेश में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। बदमाश हर दिन किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं। आज मुरादाबाद में दिनदहाड़े स्कूल प्रिंसिपल को बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोग प्रिंसिपल को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना मझोला थाना के लाकडी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल शबाबुल भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल में पढ़ाते थे। मंगलवार को रोज की तरह प्रिंसिपल शबाबुल पैदल स्कूल जा रहे थे। स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर दो बदमाश बाइक पर आए और प्रिंसिपल को गोली मार दी। सिर में गोली लगते ही प्रिंसिपल मुंह के बल जमीन पर गिर गए। बदमाश फरार हो गए। लोगों ने प्रिंसिपल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी में गोली मारने वाले का चेहरा नजर आ रहा है, जबकि एक ने हेलमेट पहन रखा था। प्रिंसिपल शबाबुल हसन को साईं विद्या मंदिर स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर गोली मारी गई। इसी स्कूल में शबाबुल पढ़ाते थे। स्कूल भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर का है।
घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रिंसिपल की हत्या क्यों की गई? कारण जानने पुलिसने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी से हमलावरों की तलाश में जुटी है।

बताया जा रहा है कि 4 महीने पहले इसी स्कूल की एक छात्रा ने सुसाइड किया था। उस मामले में शबाबुल हसन के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। परिजनों ने शबाबुल ​​​​​​पर छात्रा को टॉर्चर करने का आरोप लगाया था।
पुलिस इस एंगल पर भी पड़ताल कर रही कि कहीं छात्रा सुसाइड केस हत्या का कनेक्शन तो नहीं है। पुलिस सीसीटीवी से हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680