asd डॉक्टर ने महिला पेशेंट से बेहोशी की हालत में कई बार किया रेप, ब्लैकमेल कर 4 लाख मांगे

डॉक्टर ने महिला पेशेंट से बेहोशी की हालत में कई बार किया रेप, ब्लैकमेल कर 4 लाख मांगे

0

कोलकाता 30 अक्टूबर। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले में एक प्राइवेट डॉक्टर पर महिला पेशेंट से कई बार रेप करने का आरोप लगा है। मामला हसनाबाद इलाके का है। पीड़ित का कहना है कि वह डॉ. नूर आलम सरदार के क्लिनिक में इलाज के लिए गई थी। डॉक्टर ने उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद रेप किया। डॉक्टर ने बेहोशी की हालत में विक्टिम महिला को ब्लैकमेल करने के लिए उनकी अश्लील तस्वीरें भी खीचीं। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए मांगे।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर के कुछ ही घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने महिला से कई बार रेप किया था।
महिला नॉर्थ 24 परगना के हसनाबाद इलाके में अकेले रहती हैं। उनके पति विदेश में रहते हैं। महिला ने अपने पति को रेप की घटना के बारे में फोन पर बताया। पति के भारत लौटने के बाद ही दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पति ने बताया कि उनकी पत्नी इंजेक्शन नहीं लगवाना चाहती थी, लेकिन डॉक्टर ने कहा था कि इंजेक्शन लगवाने से रिकवरी जल्दी होगी। इंजेक्शन लगने के वह बेहोश होने लगी। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि आप बेड पर लेट जाइए। होश आया तो उन्होंने देखा कि उन्होंने कपड़े सही तरह से पहने हुए नहीं थे। उन्हें पता चल गया था कि उनके साथ रेप हुआ है।
पति ने बताया कि घटना के बाद जब डॉक्टर ने ब्लैकमेल किया तो उनकी पत्नी ने बदनामी के डर से आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। जैसे ही पड़ोसियों ने सुसाइड की बात बताई, मैं लौटकर भारत अपने घर आ गया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट दर्ज होने के समय आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जा चुका था और सरकारी वकील ने उसकी पांच दिन की पुलिस हिरासत मांगी थी. जिला पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का गोपनीय बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराना होगा.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680