asd डीजे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

डीजे के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

0

मंसूरपुर 02 फरवरी। मुजफ्फरनगर में डीजे वाले को गाली देने से मना करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शादी में डीजे देरी से आया था। इस बात का बाराती विरोध कर रहे थे। जब डीजे बारात में पहुंचा तो वो लोग डीजे वाले के साथ गाली गलौज करने लगे। साथ ही मारने के लिए बोलने लगे। इसके बाद शादी में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। तभी एक युवक सभी को शांत कराने लगा। इस बात को लेकर युवक का आरोपियों से झगड़ा होने लगा और वो लोग युवक को गोली मारकर फरार हो गया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था. लेकिन रास्ते में उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी.

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर स्थित किंग्स विला रिसोर्ट में देर रात मुजफ्फरनगर नगर निवासी 25 वर्षीय निखिल तिवारी अपने दोस्त की शादी में गया था. जहां डीजे पर डांस के दौरान कुछ लोगों का डीजे वालों से विवाद हो गया. विवाद को रोकने के लिए निखिल बीच में बोल पड़ा तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस भी रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर आरोपियों की शिनाख्त कर रही है. वही मृतक के पिता अनिल तिवारी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गयी है।

इस घटना पर सीओ रविशंकर मिश्रा ने बताया कि 31 जनवरी की रात में लगभग डेढ़ बजे पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि थी किंग्स विला रिसोर्ट में एक बारात आई थी. बरातियों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ और फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680