Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
    • घातक चीनी मांझे पर रोक के लिए बनेगा सख्त कानून, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
    • 20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
    • 119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत
    • पाक में रहमान गली हुई राम गली और बाबरी चौक बना जैन मंदिर रोड
    • गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को खाली करने का नोटिस, मेरठ कैंट के अन्य विद्यालयों पर भी संकट
    • 50MP कैमरा और 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 भारत में लांच
    • आईना एसएमए और इलना की मांग 30 मई से पहले गणेश शंकर विद्यार्थी जी की हटाई गयी प्रतिमा पुनः स्थापित की जाये, विधायक अमिताभ वाजपेयी का प्रयास है सराहनीय
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल
    देश

    20 लाख वसूली में दोनों दरोगा पर चार्जशीट दाखिल

    adminBy adminMay 20, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 20 मई (प्र)। मेरठ के कारोबारी को दिल्ली बम धमाकों में फंसाने और आतंकी घोषित करने की धमकी देकर 20 लाख की वसूली करने वाले दोनों दरोगा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। शासन से अनुमति के बाद इस चार्जशीट को कोर्ट में भेजा जाएगा। लोहियानगर थाने में तैनात दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने वसूली की थी, जिसके बाद एसएसपी से शिकायत हुई थी।

    लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद निवासी रासिख धागा कारोबारी है। 8 दिसंबर 2025 को रासिख को कार सवार दो दरोगा घर के पास से उठाकर ले गए थे। रासिख को अवैध हिरासत में रखा और परिजनों को धमकी दी कि रासिख को दिल्ली धमाके में आरोपी बना आतंकी बताकर जेल भेज देंगे। धमकी देकर 50 लाख रुपये की मांग की गई। रासिख की बात उसके परिजनों से कराई गई और 20 लाख रुपये की रकम वसूली ली गई। रकम लेकर रासिख का बहनोई नईम आया था। रकम लेने के बाद भी दोनों दरोगा लगातार रासिख को ब्लैकमेल कर ज्यादा रकम मांग रहे थे।

    इसी को लेकर रासिख ने तत्कालीन एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा से शिकायत की थी। जांच तत्कालीन एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को दी गई। छानबीन में वसूली के साक्ष्य मिल गए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दोनों आरोपी दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश कुमार को गिरफ्तार कराया। दोनों के पास से 15 लाख रुपये की रकम बरामद होने की चर्चा रही। इस मामले में खुलासा होने के बाद 10 फरवरी 2026 को लिसाड़ी गेट थाने में पीड़ित रासिख की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया। भ्रष्टाचार के अलावा अवैध हिरासत में रखने, वसूली और धमकी देने की धाराएं लगाई गई थी।

    सीओ कोतवाली को मिली थी जांच: इस मामले में सीओ कोतवाली को जांच मिली थी। शुरुआत में तत्कालीन एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने जांच की और साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद सीओ अभिषेक पटेल को कोतवाली का चार्ज मिला और जांच उन्हें दी गई। सीओ ने इस मामले में कॉल डिटेल, मोबाइल कॉल लोकेशन, कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, बयान और बाकी साक्ष्य आधार पर जांच शुरू की। दोनों आरोपी दरोगा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने के कारण सीओ कोतवाली ने मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट को लेकर पहले डीआईजी मेरठ का अनुमोदन लिया गया। अब शासन से अनुमति मांगी गई है। शासन से अनुमति मिलते ही चार्जशीट कोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद दोनों आरोपी दरोगा पर मुकदमा चलेगा।

    इलाहाबाद से हुई थी दोनों दरोगा की गिरफ्तारी
    मुकदमा दर्ज होते ही दोनों आरोपी दरोगा मेरठ से फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को लगाया गया था। दोनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका के लिए प्रयास में लगे थे और एक हेड कांस्टेबल उनकी मदद कर रहा था। इस दौरान फरवरी में ही आरोपियों को इलाहाबाद से मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मेरठ कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था।

    Charge Sheet Filed Against Both Sub-Inspectors in ₹20 Lakh Extortion Case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मुरादाबाद मंडल के 18 कॉलेजों के सभी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण

    May 20, 2026

    घातक चीनी मांझे पर रोक के लिए बनेगा सख्त कानून, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

    May 20, 2026

    119 किमी. मुख्य सड़कों की अब ठेके पर होगी सफाई, 25 मई से होगी नई शुरुआत

    May 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.