asd बुजुर्ग पति-पत्नी ने टंकी में कूदकर की आत्महत्या, बेटे-बहू मारते पीटते, भूखा रखते, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

बुजुर्ग पति-पत्नी ने टंकी में कूदकर की आत्महत्या, बेटे-बहू मारते पीटते, भूखा रखते, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

0

नागौर 11 अक्टूबर। राजस्थान के नागौर शहर की करणी कॉलोनी में एक घर में बनी पानी की टंकी से बुजुर्ग पति-पत्नी के शव मिले। 70 वर्षीय हजारीराम बिश्नोई और उनकी 68 वर्षीय पत्नी चावली देवी ने पानी में डूबकर सुसाइड कर ली। दोनों ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में अपने दिल का दर्द लिखकर दीवार पर चिपका दिया, जो पुलिस को घर की तलाशी के दौरान मिला। इस नोट में दोनों ने अपने बेटे-बहुओं पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रॉपर्टी नाम नहीं करने पर मारपीट करने, भूखा रखने, किसी को या पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का जिक्र किया। धोखे से आधी प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप भी लगाया। सुसाइड नोट के आधार पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

मृतकों ने 2 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा कि उनके 4 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। बेटों के नाम सुनील और राजेंद्र हैं। वे दोनों प्रॉपर्टी हड़पना चाहते हैं। जब हजारीराम ने प्रॉपर्टी उनके नाम करने से इनकार कर दिया तो दोनों ने मां-बाप के साथ मारपीट की। राजेंद्र ने 3 बार और सुनील ने 2 बार बुरी तरह पीटा। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। बेटे-बहुओं ने दोनों को खाना देना भी बंद कर दिया था। वे उन्हें भूखा रखते थे और कहते थे कि हम तुम्हे खाने का कुछ नहीं देंगे। दोनों एक-एक कटोरा हाथों में लो और बाहर जाकर सड़कों पर भीख मांगो। दोनों ने चेतावनी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया या पुलिस के पास गए तो सोते समय दम घोंट देंगे, किसी को पता भी नहीं चलेगा।

राजेंद्र और उसकी पत्नी रोशनी, सुनीला और उसकी पत्नी अनीता ने रिश्तेदारों के उकसावे में आकर उनको टॉर्चर किया। उन्होंने मारपीट करके धोखे से 3 प्लॉट और एक कार की ऑनरशिप हड़प ली। नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस केस की जांच कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के सामने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों ने हजारीराम और चावली के नजर नहीं आने पर पुलिस को बताया। उन्हें दोनों के हालातों के बारे में पता था, इसलिए उनके बच्चों की बजाय पुलिस को सूचना दी। पुलिस को टंकी में दोनों के शव मिले। घर की चाबी मृतक हजारीराम की जेब से मिली। सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680