Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क
    • दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी
    • उप्र में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित : सीएम योगी
    • नाम कमाने राजनीतिक फायदे उठाने और पैसा बनाने का माध्यम बनती जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है समयानुकुल, इससे अदालतों में वादों की संख्या कम होगी, पात्रों को जल्दी न्याय मिल पाएगा
    • तमिलनाडु में कांग्रेस ने विजय की टीवीके को दिया सशर्त समर्थन
    • कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से मुलाकात कर दिया पूर्ण समर्थन
    • दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान
    • बंगाल हिंसा में 80 लोग गिरफ्तार, बिना इजाजत जुलूस पर बैन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से मुलाकात कर दिया पूर्ण समर्थन
    चुनाव

    कांग्रेस नेताओं ने विजय थलापति से मुलाकात कर दिया पूर्ण समर्थन

    adminBy adminMay 6, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु, 06 मई (ता)। डीएमके की लंबे समय से सहयोगी रही कांग्रेस पार्टी ने आज बुधवार को अभिनेता-राजनेता विजय की टीवीके को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने की घोषणा की और द्रविड़ पार्टी से संबंध तोड़ लिए। तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने टीवीके को सरकार बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है। एआईसीसी तमिलनाडु के प्रभारी गिरीश चोडंकर ने टीवीके प्रमुख विजय के समर्थन मांगने के अनुरोध का हवाला देते हुए एक बयान में यह जानकारी दी। टीवीके प्रमुख विजय द्वारा स्वागत किए गए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा।
    देश के मुख्य विपक्षी दल ने विजय को यह समर्थन इस शर्त के साथ दिया है कि टीवीके इस गठबंधन से सांप्रदायिक ताकतों को दूर रखेगी। कांग्रेस के टीवीके साथ जाने के फैसले के साथ ही द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ उसके 22 साल पुराने गठबंधन का पटाक्षेप तय माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने कहा कि कांग्रेस, द्रमुक के साथ संपर्क में है और एमके स्टालिन की पार्टी श्इंडियाश् गठबंधन का हिस्सा है।
    द्रमुक और कांग्रेस वर्ष 2004 से एक दूसरे की सहयोगी हैं। अतीत में भी कुछ मौकों पर दोनों का गठबंधन रहा है। टीवीके के नेता विजय ने कांग्रेस नेतृत्व को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया था, जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने इस पर विचार किया और फिर तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया गया कि वह राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विजय को समर्थन देने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इसी बैठक में कन्याकुमारी किल्लियूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एस राजेश कुमार को विधायक दल का नेता भी चुना गया।
    तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें हासिल हुई हैं, जिनमें से दो सीटों पर खुद विजय निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में सरकार बनाने के लिए टीवीके को 11 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस के पांच विधायक निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस अब तक द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडानकर ने एक बयान में कहा कि टीवीके के अध्यक्ष विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से औपचारिक रूप से समर्थन का अनुरोध किया।

    Congress leaders met with Vijay Thalapathy and extended their full support. Political Tamil Nadu tazza khabar tazza khabar in hindi Vijay Thalapathy
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगी से रहें सावधान, DIG ने किया सतर्क

    May 6, 2026

    दृष्टि आई क्लीनिक के डॉक्टर गौरव मिश्रा के व्यवहार और सरल ऑपरेशन पद्धति से लौटाई आंखों की रोशनी

    May 6, 2026

    उप्र में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित : सीएम योगी

    May 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.