asd ओडिशा की पॉपुलर सिंगर रुकसाना बानो की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप

ओडिशा की पॉपुलर सिंगर रुकसाना बानो की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप

0

भुवनेश्वर 20 सितंबर। ओडिशा की मशहूर सिंगर रुकसाना बानो का निधन हो गया है। बीते बुधवार की रात को अचानक ही रुकसाना बानो की मौत हो गई। इस खबर से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी मिली है कि भुवनेश्वर के AIIMS अस्पताल में रुकसाना का इलाज किया जा रहा था और इलाज के दौरान ही सिंगर ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों की मानें तो रुकसाना Scrub Typhus नामक बीमारी से पीड़ित थी। हालांकि अभी उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि रुकसाना अभी सिर्फ 27 साल की ही थी। इतनी छोटी उम्र में सिंगर के निधन से ना सिर्फ इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है बल्कि परिवार भी बेहाल है। हालांकि रुकसाना की मां और बहन का दावा है कि उन्हें एक दूसरे सिंगर ने जहर दिया है।

दरअसल, रुकसाना का Scrub Typhus नाम की बीमारी का इलाज चल रहा था। अचानक हुई सिंगर की मौत उनके परिवार के लिए बिल्कुल असहनीय है और इस मामले में अब नया मोड़ ये आया कि सिंगर की मां और बहन ने एक दूसरे सिंगर पर रुकसाना की मौत का इल्जाम लगा दिया। जी हां, रुकसाना की मां और बहन ने इस मामले में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्हें दूसरे सिंगर ने जहर देकर मार डाला, लेकिन ऐसा किसने किया है इस बारे में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।

सिंगर की फैमिली की मानें तो उनका कहना है कि रुकसाना को बहुत पहले से धमकियां मिल रही थी। साथ ही परिवार ने दावा किया कि 15 दिन पहले जब रुकसाना शूटिंग पर थी, तब उन्होंने वहां पर जूस पिया था और इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होती गई और अब तो उनकी मौत ही हो गई। इसके साथ ही अगर रुकसाना की बहन की मानें तो उनका कहना है कि रुकसाना को पहली बार 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया।

रुकसाना की मां ने सोशल मीडिया पर भी एक मैसेज शेयर किया है। इस मैसेज में उन्होंने अपनी बेटी की मौत की साजिश की बात कही है। रुकसाना की मां का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। मां का दावा है कि रुकसाना को जान-बूझकर जान से मारा गया है और पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करें।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680