asd उत्कृष्ट सेवा के लिए 94 सैन्य अफसरों को अलंकरण

उत्कृष्ट सेवा के लिए 94 सैन्य अफसरों को अलंकरण

0

नई दिल्ली 20 जुलाई। राष्ट्रपति भवन में गत दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह 2024 के दौरान सेना प्रमुख और अन्य अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान सभी सेना अधिकारियों की देश सेवा की राष्ट्रपति ने सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) प्रदान किया। वहीं भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही भारतीय सेना विमानन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी को अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम), भारतीय तटरक्षक महानिदेशक राकेश पाल को अति विशिष्ट सेवा पदक लेफ्टिनेंट जनरल एचएस शाही को उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम) प्रदान किया गया। वहीं राष्ट्रपति ने भारतीय सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) प्रदान किया।

इन्हें दिया गया परम विशिष्ट सेवा मेडल
एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी व जनरल उपेंद्र द्विवेदी के अलावा परम विशिष्ट सेवा मेडल पाने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल जॉनसन पी मैथ्यू, लेफ्टिनेंट जनरल बसंत कुमार, लेफ्टिनेंट जनरल तरुण कुमार, एयर मार्शल रवि गोपाल किशन कपूर, लेफ्टिनेंट जनरल जगदीश बलिराम चौधरी, लेफ्टिनेंट जनरल समीर गुप्ता, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीर पाल सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल कुलभूषण हनुमंत व सेना के कई सेवानिवृत अधिकारी शामिल हैं।

इन्हें मिला उत्तम युद्ध सेवा मेडल
वहीं उत्तम युद्ध सेवा मेडल पाने वालों में लेफ्टिनेंट जनरल वीरेश प्रताप सिंह कौशिक, लेफ्टिनेंट जनरल रश्मि बाली, लेफ्टिनेंट जनरल मनीष मोहन और लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह शामिल हैं। इससे पहले अदम्य साहस व वीरता का परिचय देने वाले सैन्य बलों, अर्धसैनिक बलों व पुलिस कर्मियों को कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह (चरण-1) के दौरान 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए थे। यह पुरस्कार सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस कर्मियों को विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति असाधारण प्रदर्शन के लिए प्रदान किये गए।

समारोह में सशस्त्र बलों और भारतीय तटरक्षक बल के कर्मियों को 94 विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। इसमें 31 परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), चार उत्तम युद्ध सेवा पदक (यूवाईएसएम), दो कर्मियों को एक बार फिर अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) और 57 को पहली बार एवीएसएम प्रदान किए गए। इन कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में असाधारण स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्र राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना समेत तमाम लोग शामिल हुए।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680