asd 70 वर्षीय बुजुर्ग के गॉलब्लैडर से निकले 8,125 स्टोन

70 वर्षीय बुजुर्ग के गॉलब्लैडर से निकले 8,125 स्टोन

0

गुड़गांव 23 मई। हरियाणा के गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के गॉल ब्लैडर से से 8,125 पथरी निकाली। डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे की सर्जरी के बाद गोल ब्लैडर तो निकाल लिया, मगर इतने पथरी गिनने में ही हॉस्पिटल स्टाफ को कई घंटे लग गए। मरीज को सर्जरी के दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

डॉक्टर ने क्या कहा?
गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर डायरेक्टर डॉ. अमित जावेद ने बताया कि बुजुर्ग मरीज कई सालों से लगातार पेट में दर्द से परेशान थे। रुक-रुक कर बुखार आने और भूख न लगने की शिकायत भी थी। इस कारण वह कमजोर हो गए थे। उन्हें सीने और पीठ में भारीपन भी महसूस होता था। जांच में पता चला कि उनके गोल ब्लैडर में पथरी है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टोमी (पित्ताशय की थैली को हटाने) के लिए सर्जरी की।

केस बड़ा जटिल था
डॉ. अमित जावेद ने बताया कि यह केस बड़ा जटिल था। अगर सही समय पर ऑपरेशन नहीं किया जाता तो गोल ब्लैडर में मवाद बन सकता था। समय के साथ पथरी की संख्या भी बढ़ जाती है। इस मरीज के केस में भी सालों की देरी के कारण पथरी जमा हो गई थी। गोल ब्लैडर के वॉल में फाइब्रोसिस की आशंका थी।

पथरी की गिनती में घंटों लगे
फोर्टिस के वाइस-प्रेसिडेंट और फैसिलिटी डायरेक्टर यश रावत ने बताया कि केस चुनौतीपूर्ण था, मगर डॉक्टरों की टीम ने इसे इसे कुशलता से संभाला। सर्जरी के बाद एक मुश्किल काम शुरू हुआ। सपोर्ट टीम को निकाली गई पथरी को गिनना था। पथरी की गिनती में घंटों लगे। बताया गया कि कुल 8,125 पथरी निकाली गईं।

डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने बताया कि पित्त की पथरी से बचने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। नियमित व्यायाम करें और संतुलित भोजन खाएं। अगर आपको पेट में दर्द या पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर इलाज कराने से गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680