asd 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, ऋषभ को ‘कांतारा’ के लिए मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, ऋषभ को ‘कांतारा’ के लिए मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

0

नई दिल्ली 18 अगस्त। हर साल की तरह इस साल भी 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा 16 अगस्त, 2024 को की गई थी, जिसमें कर्नाटक फिल्म कांतारा ने बेस्ट एंटरटेनिंग फिल्म और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं नित्या मेनन ने तमिल सिनेमा ‘तिरुचित्राम्बलम’ और मानसी पारेख ने गुजराती फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड अपने नाम किया. इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है।

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 2022-2023 में आई फिल्मों को सम्मानित किया गया. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ 2022 में आई थी और मानसी पारेख की फिल्म ‘कच्छ एक्सप्रेस’ 2023 में आई थी. ‘कार्तिकेय 2’ को बेस्ट तेलुगू फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. हरयाणवी फिल्म ‘फौजा’ को बेस्ट लिरिक्स अवॉर्ड मिला.

इस उपलब्धि के बाद अभिनेता ऋषभ शेट्टी के फैंस और परिवार के बीच जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया पर अभिनेता को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच एक्टर की पत्नी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उनकी आरती उतारती नजर आ रही हैं।

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की वाइफ प्रगति शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ऋषभ की आरती उतारती नजर आ रही हैं। पति के नेशनल फिल्म अवॉर्ड की जीत के बाद प्रगति बेहद खुश है और उन्होंने इसे बेहद खास अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया है और कैप्शन में लिखा- गर्व के साथ चांद पर। सिनेमा के प्रति उनके समर्पण और जुनून को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कड़ी मेहनत, देर रात और बलिदान वास्तव में सफल रहे हैं।

बता दें, ऋषभ की फिल्म कांतारा साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसका प्रीक्वल कांतारा चैप्टर 1 जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म को पैन इंडिया में फैंस और क्रिटीक्स की खूब सराहना मिली थी। बता, दें इस फिल्म में उन्होंने न केवल इस फिल्म में लीड रोल प्ले किया है बल्कि इसे डायरेक्ट भी किया है।
बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद अभिनेता ऋषभ शेट्टी काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी खुशी बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। एक्टर ने लिखा था ‘मैं कंतारा के लिए इस राष्ट्रीय पुरस्कार के सम्मान से वास्तव में बहुत खुश हूं। मैं इस फिल्म का हिस्सा रहे सभी लोगों, कलाकारों, तकनीशियनों और स्पेशल रूप से होम्बले फिल्म्स की टीम का दिल से आभार व्यक्त करता हूं’।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680