asd मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में 21 पदों के लिए 65 ने किया नामांकन

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव में 21 पदों के लिए 65 ने किया नामांकन

0

मेरठ 22 फरवरी (प्र)। मेरठ बार एसोसिएशन प्रबंध समिति 2025-26 के वार्षिक चुनाव के चलते पांच पैनल सहित अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी मंडल के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

मेरठ बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रउफ उल हसन अंसारी, आशुतोष गर्ग, अशोक पंडित, गिरजेश कुमार शर्मा, विशाल भारती शर्मा, सहदेव सिंह सोम व सतीश कुमार बनत ने बताया वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी अजय कुमार शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, प्रदीप सरोहा, रोहताश्व कुमार अग्रवाल व संजय शर्मा, महामंत्री पद पर पांच प्रत्याशी कुलदीप दत्त शर्मा, मनवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह राणा, रविन्द्र सिंह चौधरी एवं सुमित कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मोहम्मद साहिबे आलम, नरेश चौहान, पूनम वशिष्ठ, प्रदीप कुमार गेरा, उपाध्यक्ष के दो पद पर नौ प्रत्याशी अमरेश चौधरी, अनिल कुमार सुरानिया, जसवीर सिंह सैनी, कृष्ण पाल सिंह, मोनिका, नेहा पाल, पंकज चौधरी, शाहजवान खान व श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी अमित कुमार शर्मा, अरविन्द कुमार, ओमवीर सिंह, विनोद कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इनके अलावा संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर मोहम्मद नदीम, पवन तोमर, प्रियंक देव शर्मा एवं सूर्यांश त्यागी संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर चार प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा, अवधेश बिहारी सक्सेना, चौधरी उमेश पूनिया, जयप्रकाश संयुक्त मंत्री प्रकाशन के चार पद पर हरीश यादव, जर्रार अली, रवि कुमार एवं सीमा शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पद के लिए आठ प्रत्याशी अमित शर्मा, मनोज गुप्ता, पूजा रस्तोगी, राजकुमार, उर्मिला यादव, उमेश कुमार चौहान, विशाल गुप्ता एवं यासीन अली ने नामांकन दाखिल किया।

कनिष्ठ कार्यकारिणी छह पद के लिए 15 प्रत्याशी अमित सिंह, अरशद खान, अंकुर पाल, औरंगजेब, दिगम्बर सिंह पारिया, दिलदार, मोहित चैधरी, प्रशांत सिंह, रजत चौधरी, रेनू शर्मा, रेखा कुशवाहा, समीर अंसारी, शुभम भारद्वाज, शिवम अग्रवाल एवं विक्रांत गोस्वामी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

उपाध्यक्ष पद पर संदीप पाराशर, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर पंकज जैन एवं कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर उदित गर्ग का नामांकन सही न पाए जाने के कारण निरस्त कर दिए गए। शनिवार को नाम वापसी के लिए दिन नियत किया गया है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680