asd बसों में चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

बसों में चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

0

आगरा 03 फरवरी। आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में भोले भाले बस यात्रियों को निशाना बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह अंतर्जनपदीय गिरोह प्राइवेट बस में सफर कर रहे यात्रियों के साथ सफर करता था और यात्रा के दौरान बातचीत कर लेता था, गिरोह के सदस्य बस यात्रियों के हावभाव को देखकर यह पता करता था कि आखिर कीमती सामान किसके बाद पास है. गिरोह की नजर कीमती सामान पर रहती थी जैसे सोने चांदी के आभूषण . बस यात्रा के दौरान गिरोह के सदस्य यात्रियों के सामान को पार कर दिया करते थे और घटना को ऐसे अंजाम दिया जाता था कि यात्रियों को पता तक नहीं चलता है. इस गिरोह ने अब तक 16 वारदातें कबूल कर ली हैं।

एसीपी पिनाहट ने बताया कि पिछले दिनों बसों में वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बसई अरेला थाना क्षेत्र में पिछले दोनों बस में यात्रा के दौरान दो लोगों का सामान चोरी हो गया था। पुलिस चोरी करने वाले गैंग की तलाश में थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आगरा की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस में कुछ संदिग्ध बैठे हुए हैं। बसई अरेला पुलिस ने अरनौटा के पास बस को रुकवाकर इन सभी छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए चोरों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बसों में यात्रियों के बैग से ज्वेलरी चुराने के बाद ये फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में ज्वेलर दिनेश वर्मा को बेच दिया करते थे। पुलिस इस ज्वेलर के खिलाफ भी कार्रवाई करने जा रही है।

इन सभी को थाने लाया गया। पूछताछ में इन्होंने अब तक बसों से चोरी किए जाने की 16 वारदातें कबूल की हैं। बसई अरेला थाने में भी 5 व 17 जनवरी को बसों से चुराई गई ज्वेलरी के मामले में मुकदमे दर्ज हुए थे। ये चोरियां भी इसी गिरोह ने की थीं।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से चोरी की गई आभूषण, जिनमें दो अंगूठी, एक मांग टीका, एक जोड़ी झुमकी और 16,740 रुपए सहित कागजात बरामद किए हैं। एक मोबाइल और 2500 रुपए अलग से बरामद हुए हैं।

ये हुए गिरफ्तार
माहिर हुन पुत्र अकाली निवासी भानासाना थाना एका फिरोजाबाद, जाहिद पुत्र मुम्मन, वकील पुत्र सलीम और नावेद पुत्र बत्तियर तीनों निवासी गनीमतनगर, मजरा शाहपुर, थाना भोजपुर मुरादाबाद एवं एक अन्य। अधिकांश चोर मुरादाबाद के रहने वाले हैं और आगरा में आकर वारदातों को अंजाम दिया करते थे।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680