asd उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 की मौत, 1 घायल

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 की मौत, 1 घायल

0

देहरादून 08 मई। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। प्राथमिक सूचना के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में हादसे के समय 7 लोग सवार थे. ये हादसा किन कारणों से हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि हादसा उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। ‘एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग सवार थे जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन क्यूआरटी, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, बी.डी.ओ भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बताया कि हेलीकॉप्टर देहरादून में सहस्त्रधारा हेलीपैड से यमुनोत्री के खरसाली हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था जिसके पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।
एसडीआरएफ के अनुसार हेलीकॉप्टर 200-250 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर क्रैश के मृतक/घायलों की सूची
1. कला सोनी (महिला) 61, राज्य (एमएच) मुंबई
2. विजया रेड्डी (महिला) 57, राज्य (महाराष्ट्र) मुंबई
3. रुचि अग्रवाल (महिला) 56, राज्य एमएच (मुंबई)
4. राधा अग्रवाल (महिला) 79, राज्य उत्तर प्रदेश
5. वेदवती कुमारी 48, (महिला) राज्य आंध्र प्रदेश
6. रॉबिन सिंह (पुरुष) 60, राज्य गुजरात – पायलट
7. भास्कर (पुरुष) 51, राज्य आंध्र प्रदेश (घायल)

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
उन्होंने कहा, ईश्वर हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
धामी ने कहा, प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680