asd मथुरा में मिट्टी का टीला धंसने से 6 मकान गिरे, 2 सगी बहनों समेत 3 की मौत

मथुरा में मिट्टी का टीला धंसने से 6 मकान गिरे, 2 सगी बहनों समेत 3 की मौत

0

मथुरा 16 जून। मथुरा के गोविंद नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए। हादसे के बाद 4 लोगों को मलबे से निकाला गया। इनमें से 3 की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है। जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। जिसका इलाज चल रहा है। जबकि देर रात कुछ मकान गिरासू होने के चलते रेस्क्यू रोक दिया गया था। सोमवार सुबह मुआवजे को लेकर पीड़ित परिवार और आसपास के लोग धरने पर बैठ गए और जाम लगा दिया। महिलाओं का कहना हैं कि जब तक मुआवजे की घोषणा और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई नहीं होती तक तक हम लोग धरने पर बैठेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि यह हादसा रविवार दोपहर गोविंद नगर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब कोई व्यक्ति कच्ची सड़क इलाके में टीले के सहारे बने एक निजी बहुमंजिला मकान को जेसीबी से समतल करा रहा था और उसी समय अन्य मकानों के नीचे की मिट्टी भी धंसने से टीले का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें करीब आधा दर्जन मकानों में रह रहे लोग मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन की टीमों के साथ पुलिस, दमकल कर्मी व नगर निगम के कर्मचारी आदि बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मथुरा जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह मौके पर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

इसके पहले जिलाधिकारी (डीएम) सिंह ने बताया था कि यह घटना तब हुई जब पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक टीले पर बना मकान अचानक ढह गया। अनुमान है कि इमारत ढहने की वजह से आसपास के 5 से 6 घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने पुष्टि की थी कि मलबे से एक व्यक्ति को निकाल लिया गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। एसएसपी ने बताया कि निकाले गए व्यक्ति को फिलहाल निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है।

वहीं पीड़ित महिलाओं ने कहा- हमें मकान के बदले मकान चाहिए। अब कहां जाएं। हमारा तो सब कुछ खत्म हो गया। साथ ही उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन ने देर रात शवों के अंतिम संस्कार का दबाव बनाया।
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया- आरोपी सुनील चेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी को टीमें लगाई गई हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680