asd यूपी में 52 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, 9 बनाए गए आईजी

यूपी में 52 आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन, 9 बनाए गए आईजी

0

लखनऊ 01 जनवरी। नए साल के मौके पर योगी सरकार ने 52 आईपीएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश केडर के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों की इस लिस्ट में दीपेश जुनेजा, लक्ष्मी सिंह, प्रशान्त कुमार-।।, निलाब्जा चोधरी जैसे कई बड़े चहरे शामिल हैं।

साल 2025 की शुरुआत में यूपी के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है।

वहीं साल 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी – लक्ष्मी सिंह, प्रशांत कुमार द्वितीय और नीलाब्जा चौधरी को एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया है। साल 2007 बैच के 9 अधिकारियों को डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोट किया गया है। इस फेहरिस्त में अमित पाठक, जोगिंदर कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, योगेश सिंह और गीता सिंह का नाम शामिल है।

एसएसपी से डीआईजी हुए 25 IPS
साल 2011 बैच के 25 आईपीएस अधिकारियों को एक साथ पदोन्नति मिली है। सभी 25 अधिकारियों को एसएसपी से डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया है। इनमें शैलेश कुमार पांडे, अजय कुमार, अभिषेक सिंह, देव रंजन वर्मा, राजेश एस, हेमंत कुटियाल, शालिनी, स्वप्निल ममगाई, डी प्रदीप कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी, विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी, आलोक प्रियदर्शी, सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह, दिनेश सिंह, कमला प्रसाद यादव, रामबदन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य और हृदयेश कुमार शामिल हैं। वहीं साल 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को एसपी से कालर बैंड, एसएसपी के पद पर प्रमोशट किया गया है। इनमें विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीना और राजकरन अय्यर शामिल हैं।
इसके अलावा वर्ष 2010 बैच के डॉ. धर्मवीर सिंह को भी डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

डीजी एसएन साबत समेत तीन आईपीएस और 10 पीपीएस सेवानिवृत्त
वहीं दूसरी ओर मंगलवार को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत, डीआईजी बाबू राम और डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त हो गए। डीजीपी प्रशांत कुमार ने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। वहीं 10 पीपीएस अधिकारी भी मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इनमें एएसपी डॉ. मनोज कुमार, डिप्टी एसपी राजवीर सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, कुलदीप तिवारी, अजय कुमार चौहान, जगदीश कुमार, प्रियतोष त्रिपाठी, राज बहादुर सिंह और हरि नारायण मिश्रा शामिल हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680