asd अलीगढ़ में 50 ईसाई परिवारों की घर वापसी – tazzakhabar.com
Date: 13/03/2025, Time:

अलीगढ़ में 50 ईसाई परिवारों की घर वापसी

0

इगलास 14 जनवरी। अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के लधौली गांव में 50 ईसाई परिवारों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौटते हुए वैदिक सनातन धर्म में वापसी की। गार्गी कन्या गुरुकुल और अग्नि समाज के नेतृत्व में आयोजित इस घर वापसी कार्यक्रम में परिवारों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति देकर अपनी वापसी की घोषणा की। इस कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस दौरान लधौली गांव में स्वागत यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें इन परिवारों ने वैदिक परंपराओं का पालन करते हुए धर्मांतरण से लौटने का संकल्प लिया। यज्ञ के दौरान जातिवाद, मांसाहार, शराब, और अश्लीलता से दूर रहने का वचन दिलाया गया। परिवारों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे अब अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

गार्गी कन्या गुरुकुल की आचार्य मनु आर्या ने बताया कि इन परिवारों को धोखाधड़ी और गुमराह करके ईसाई बनाया गया था। जिसके बाद यह परिवार प्रार्थना सभाओं में जाने लगे थे और सनातन धर्म से दूर हो गए थे। अब यह सभी परिवार सनातन धर्म के साथ दुबारा जुड़े हैं और इन्होंने संकल्प लिया है कि यह ऐसे भटके हुए लोगों को समझाएंगे।

आचार्य मनु आर्य ने बताया कि गार्गी कन्या गुरुकुल इगलास में बेटियों की शिक्षा के लिए संचालित है। इसके साथ ही गुरुकुल अग्नि समाज के साथ मिलकर भटके हुए लोगों की घर वापसी के लिए भी पूरे प्रदेश में मुहिम चला रहा है। क्योंकि मिशनरी समाज के लोग अन्य धर्मों के भोलेभाले लोगों को गुमराह करके उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्नि समाज की स्थापना आईआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले संजीव नेवर ने की है। इंजीनियरिंग के साथ ही संजीवन नेवर वैदिक विद्वान भी हैं और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680