asd आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे बड़े रैकेट से 33 लड़कियों को छुड़ाया, चार गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे बड़े रैकेट से 33 लड़कियों को छुड़ाया, चार गिरफ्तार

0

नालंदा 28 जनवरी। बिहार के नालंदा के पावापुरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 33 लड़कियों को आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे एक बड़े रैकेट से छुड़ाया है। इन लड़कियों को बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर यूपी, बंगाल, हरियाणा समेत कई राज्यों से लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनजीओ की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। छुड़ाई गई लड़कियों में सबसे छोटी की उम्र महज 13 साल है।

दरअसल, पावापुरी में चल रहे इस गोरखधंधे का पर्दाफाश एक एनजीओ की शिकायत के बाद हुआ। एनजीओ ‘मिशन मुक्ति फाउंडेशन’ के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियों को छोटे-छोटे कमरों में रखा जाता था। उनसे अश्लील डांस करवाया जाता था। हर लड़की के लिए अलग-अलग रेट तय थे। किसी को 1300 रुपये, किसी को 1000 रुपये तो किसी को 700 रुपये रोज देने का वादा किया गया था। लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया। परेशान लड़कियों ने किसी तरह अपने परिवार वालों से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। परिवार वालों ने एनजीओ की मदद से पुलिस को खबर दी और फिर यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़कियां पंजाब, छत्तीसगढ़, बंगाल और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जिन्हें नौकरी का प्रलोभन देकर नालंदा लाया गया था।

पुलिस ने इस मामले में तीन म्यूजिकल ग्रुप के संचालकों को गिरफ्तार किया है। इनमें बबीता म्यूजिकल ग्रुप, बीआर म्यूजिकल ग्रुप और आशिकी बैंड शामिल हैं। पावापुरी के रहने वाले रंजीत प्रसाद उर्फ राजू अपनी पत्नी बबीता के साथ मिलकर बबीता म्यूजिकल ग्रुप चला रहा था। पुलिस बाकी आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

पति-पत्नी चलाते थे इस म्यूजिकल ग्रुप को
यह पूरा गिरोह पति-पत्नी मिलकर चला रही है। जिसका नाम बबीता म्यूजिकल ग्रुप है। पावापुरी का रहने वाला रंजीत प्रसाद उर्फ राजू अपनी पत्नी बबीता के साथ जो झारखंड की गोड्डा की रहने वाली है के साथ मिलकर आर्केस्ट्रा चलाता है। उसके गिरोह में पंजाब का त्रिलोक कुमार और पावापुरी का चंदन कुमार शामिल है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पिछले 8 साल से दंपत्ति म्यूजिकल ग्रुप की आड़ में नाबालिग लड़कियों से डांस प्रोग्राम और अन्य कार्य करवाता है।

पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया गया था। आरोपी WhatsApp के जरिए लड़कियों से संपर्क करते थे। उन्हें बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर नालंदा बुलाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों को पिछले एक साल से यहां रखा गया था। आरोपियों का प्लान सरस्वती पूजा के मौके पर लड़कियों से अश्लील डांस करवाकर मोटी कमाई करने का था। लेकिन पुलिस ने समय रहते उनकी इस योजना को नाकाम कर दिया।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680