asd मथुरा में रेस्टोरेंट के सीवर टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत

मथुरा में रेस्टोरेंट के सीवर टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत

0

मथुरा 08 जून। मथुरा के वृंदावन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जहां प्रेम मंदिर के समीप बीकानेरवाला रेस्टोरेंट के सीवर टैंक में उतरे तीन लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनमें से दो प्लंबर हैं। तीसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीवर टैंक से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार प्रेम मंदिर के पास करीब एक सप्ताह पहले ही बीकानेरवाला रेस्टोरेंट शुरू हुआ है। बीकानेर वाला ने प्लंबर के कार्य के लिए ठेका दिया हुआ है। प्लंबर का कार्य करने वाले दो लोग जैसे ही सीवर टैंक में उतरे वो करंट की चपेट में आ गए। यह देख एक अन्य व्यक्ति भी नीचे उतरा तो वो भी इस हादसे का शिकार हो गया। तीन के करंट लगने से वहां अफरा तफरी मच गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइट काटकर रस्सी के सहारे से तीनों को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में से दो की शिनाख्त हो गई है और तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। दो मृतक में हथीरापुर, थाना रसिया, बलिया निवासी अमित गुप्ता (35) पुत्र शिवानंद गुप्ता और उनका भतीजा प्रिंस गुप्ता (24) पुत्र अवधेश गुप्ता (24) भतीजा है।
वहीं जिलाधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680