asd मुरादाबाद में कार से 5 छात्राओं को रौंदने वाले 3 रईसजादे गिरफ्तार

मुरादाबाद में कार से 5 छात्राओं को रौंदने वाले 3 रईसजादे गिरफ्तार

0

मुरादाबाद 08 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बिगड़े घर के रईसजादों ने सड़क किनारे खड़ी 5 स्कूली छात्राओं को कार ने रौंद दिया. कार को नाबालिग लड़का चला रहा था और साथ में 4 दोस्त बैठे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं को निजी अस्पताल में क भर्ती कराया. इनमें से 3 छात्राओं की हालत गंभीर है. सभी छात्राएं शिरडी साईं स्कूल की हैं. नाबालिग कार चालक को कार सहित पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 फरार है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है.

थाना सिविल लाइंस में रामगंगा विहार हाईस्ट्रीट एरिया में आनंदम कालोनी के सामने शुक्रवार को बलेनो सवार 5 लड़कों ने 6 स्कूली छात्राओं को कुचल दिया। कार की स्पीड 100 से भी ज्यादा थी। CCTV में दिख रहा है कि हादसे में छात्राएं कई मीटर तक हवा में उछलकर सड़क पर गिरीं।
इनमें से एक बोनट पर काफी दूर तक घिसटती गई। राहगीरों ने कार को दौड़कर रोका। तभी 4 युवक कार से उतरकर भाग गए। कार चला रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक आरोपी के पिता बड़े कपड़ा कारोबारी हैं।

घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा पर्ल टंडन के पिता विनीत मोहन टंडन ने सिविल लाइंस थाने में 5 कार सवार लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने शगुन (19 साल) पुत्र दौलत सिंह निवासी नवीन नगर, लक्ष्य (18 साल) पुत्र सचिन परेजा निवासी नवीन नगर साईं मंदिर के पास, उदय (18 साल) पुत्र विमल कुमार शर्मा निवासी नवीन नगर, मुरादाबाद, दिव्यांशु (18 साल) और यश सिरोही (18 साल) को नामजद किया है।

सभी 6 छात्राएं घायल हैं। इनमें से 5 को शहर के हरिद्वार हाईवे स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 छात्राएं सीरियस हेड इंजरी की वजह से ICU में एडमिट हैं। पुलिस ने मामले में कार सवार 5 युवकों के खिलाफ छेड़खानी और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। 3 युवक पुलिस की हिरासत में हैं।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680