asd छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर

छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर 3 नक्सली लीडर ढेर

0

जगदलपुर 18 जून। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर मारेडपल्ली में ग्रेहाउंड्स और नक्सलियों के बीच जबरदस्त गोलीबारी चल रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेहाउंड्स फोर्स ने सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला रवि, अरुणा समेत 3 बड़े कैडर्स को मार गिराया है। गजरला 40 लाख का इनामी था। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। मामला आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले का है।

एनकाउंटर में मारी गई अरुणा स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर एसजेडसीएम थी और नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है। इस पर 20 लाख का इनाम था। आंध्र के अल्लुरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

पुलिस ने कहा कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया था। इसी दौरान हुई जबरदस्त मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए। अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के एसपी अमित बरदार ने बताया, “पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए।” रामपचोडावरम के DSP जीएस प्रशांत ने कहा, “माओवादियों के शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। जांच जारी है, और पुलिस ने क्षेत्र में किसी भी अन्य माओवादी की उपस्थिति का पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।”

गजरला रवि के नक्सलियों के बीच कई नामों से चर्चित था जैसे- गणेश उर्फ आनंद उर्फ उदय उर्फ गजरला रविंदर। गजरला के पिता का नाम गजरला मल्लैया था। गजरला आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले के वेलिशाला गांव का रहने वाला था। वह सेंट्रल कमेटी का मेंबर था और उस पर सरकार ने 40 लाख का इनाम घोषित किया था।

वहीं एनकाउंटर में मारी गई अरुणा नक्सली लीडर चलपति की पत्नी है और इस पर भी 20 लाख का इनाम था। चलपति को इस साल की शुरुआत में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। पत्नी के साथ उसकी एक सेल्फी ने सुरक्षा बलों को उस तक पहुंचा दिया था।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680