asd पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत, 2 आतंकी ढेर, मृतकों की लिस्ट जारी

पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत, 2 आतंकी ढेर, मृतकों की लिस्ट जारी

0

श्रीनगर 23 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरन में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर 26 लोगों के मौत होने की पुष्ठि हुई है। वहीं करीब 17 लोग घायल है। मृतकों में इजरायल व इटली के दो विदेशी पयर्टकों के साथ देश के अन्य राज्यों के सैलानी और स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुए इस हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे। इस बीच, उरी में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकवादियों को सेना ने मार गिराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़वाया। इनमें एक UP के शुभम द्विवेदी थे, जिनका नाम पूछने के बाद आतंकियों ने उनके सिर में गोली मार दी। मृतकों में UP, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के शव बुधवार को श्रीनगर लाए गए, जहां अधिकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि हमें 26 शव मिले हैं, जिन्हें (बुधवार की सुबह) सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) श्रीनगर लाया गया। शवों को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) ले जाया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीनगर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पुलवामा हमलों में मारे गए मृतकों को श्रद्धांजलि दी.

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत पर नौसेना ने जताया दुख
पहलगाम हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के मारे जाने पर दुख जताते हुए भारतीय नौसेना ने कहा कि एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, CNS और नौसेना के सभी कर्मचारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए. हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं. भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है.

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इससे देश-दुनिया के लोग पहलगाम में फंसे अपनों का हालचाल जान सकते हैं।

मदद के लिए निम्न नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।
इमरजेंसी कंट्रोल रूम- श्रीनगर: 0194-2457543, 0194-2483651
आदिल फ़रीद, एडीसी श्रीनगर – 7006058623
वहीं अनंतनाग पुलिस ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए। मोबाइल नंबर 9596777669 और फोन नंबर 01932225870 पर अपनों की इन्फोर्मेशन ली जा सकती है। इसके साथ ही 9419051940 नंबर पर व्‍हॉट्सएप किया जा सकता है।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680