asd आर्मी सब एरिया हेड क्वार्टर परिसर में लगे एटीएम से 21 लाख का कैश चोरी

आर्मी सब एरिया हेड क्वार्टर परिसर में लगे एटीएम से 21 लाख का कैश चोरी

0

मेरठ 01 मार्च (प्र)। सदर बाजार थाना क्षेत्र में आर्मी सब एरिया हेड क्वार्टर परिसर स्थित एटीएम से लाखों की नकदी चोरी कर ली गई। शुक्रवार शाम बैंक अधिकारियों ने मशीन तोड़कर 21 लाख रुपये चोरी की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पासवर्ड की मदद से चोरी की जानकारी सामने आई है। थाना पुलिस, सीओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि एटीएम में नकदी डालने वाली कंपनी का विवाद भी सामने आ रहा है। कुल कितनी नकदी चोरी की गई है। शनिवार को बैंक खुलने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

इस परिसर में सेवानिवृत सैनिक सेवा केंद्र एवं ई-कॉर्नर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी हिताची के कर्मचारी मशीन में गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंचे थे।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी कि एटीएम से लाखों की नकदी चोरी कर ली गई है। कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को 23 लाख रुपये डाले गए थे। शुक्रवार को एटीएम में कोई भी नकदी नहीं मिली। पास में ही सैन्यकर्मी भी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद घटना हुई है। इसको लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पूछताछ के दौरान पता चला कि पहले सिक्योर वन कंपनी पर एटीएम में नकदी डालने का ठेका था। हाल ही में यह ठेका हिताची कंपनी को दे दिया गया था। सिक्योर वन कंपनी से उसके कर्मचारियों का वेतन को लेकर विवाद चल रहा है। उसके कर्मचारियों पर भी एटीएम का पासवर्ड था। देर रात तक हिताची कंपनी के कर्मचारी थाने में थे। हालांकि कर्मचारियों का ही कहना था कि प्रतिदिन करीब दो से तीन लाख रुपये एटीएम से निकाले जाते हैं। इसके चलते पुलिस कम रकम चोरी का दावा कर रही है।

सीओ सुभाष कुमार सिंह का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। बैंक अधिकारी ने बताया कि जांच कमेटी बना दी है। मौके पर जांच भी की गई है। जांच के बाद कई लोग दोषी भी पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट शनिवार को कमेटी डीजीएम को सौंपेगी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि एटीएम काटकर कैश चोरी की सूचना मिली थी। मैं मौके पर गया था। वहां पर एटीएम नहीं टूटा मिला। बैंक अधिकारियों ने 21 लाख रुपये गुम होने की बात कही है। दो कर्मचारी के पासवर्ड से कैश ले जाने की बात सामने आईं। उन कर्मचारियों की जानकारी ले ली गई है। हालांकि नकदी काफी कम चोरी की गई है। बैंक अधिकारी जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Leave A Reply

sgmwin daftar slot gacor sgmwin sgmwin sgm234 sgm188 login sgm188 login sgm188 asia680 slot bet 200 asia680 asia680 sgm234 login sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin asia680 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgm234 sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin sgmwin ASIA680 ASIA680