शादी के दिन ही उठी दुल्हन की अर्थी, लाल जोड़े में ही निकाली अंतिम यात्रा

0
170

अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर शादी के दिन ही एक दुल्हन की अर्थी उठ गई। बारात आने से पहले ही दुल्हन की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों और गांव वालों ने लाल जोड़े में ही दुल्हन की अंतिम यात्रा निकाली। पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। परिजनों का कहना है कि जिस दिन दूल्हे के साथ लेने थे 7 फेरे उसी दिन दुल्हन की अर्थी घर के आंगन से उठकर जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, अमरोहा में एक युवती की शादी के 1 दिन पहले मौत हो गई। जिस दिन युवती को सात फेरे लेने थे, उस दिन उसके घर से उसकी अर्थी उठी है। बताया जा रहा है युवती काफी समय से बीमार चल रही थी और करीब 5 दिन से वो मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टरों का कहना था कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। 19 वर्षीय कविता की शादी 15 मार्च को होनी थी, लेकिन उसकी 14 मार्च को मौत हो गई। उसकी शादी अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर में तय हुई थी, 15 मार्च को उसकी बारात आनी थी। परिवार का कहना है कि जिस दिन बेटी को वरमाला डालना था, उस दिन उसका शव घर पर रखा हुआ था। इतने अरमानों से बेटी की शादी हो रही थी लेकिन सब खत्म हो गया। हमारी बच्ची को ऐसा बुखार आया जो उसकी मौत का कारण बन गया। हम लोग तो उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे क्या पता था कुछ देर बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करनी पड़ेगी। , उसके 3 छोटे भाई-बहन भी हैं वो उनका ख्याल एक मां की तरह रखती थी। पूरा घर वही चला रही थी। घर के लिए उसने पढ़ाई तक छोड़ दी थी। 5 महीने पहले ही उसकी शादी तय हुई थी। एक रस्म भी कर दी गई थी, 15 मार्च को शादी की डेट निकली थी, लेकिन शादी के 5 दिन पहले कविता अचानक बीमार पड़ गई। हालत में सुधार न होने पर उसको मुरादाबाद इलाज के लिए भेज दिया गया था। वहां डॉक्टर बोल रहे थे कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। यहां पर हलवाई, मैरिज हाल सब बुक हो चुका था। हम लोग ऐसा सोच रहे थे कि ज्यादा दिक्कत हुई तो कविता की शादी घर में ही कर लेंगे। बाद में उसके ठीक होने पर पार्टी कर ली जाएगी।सारी तैयारियों को रुकवाया गया, लड़के वालों को भी जानकारी दी गई। कविता के पिता चंदकिरन गांव में दूसरे किसानों की जमीन बटाई पर लेकर काम करते हैं, उसी की कमाई से वो परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments