समाजवादी पार्टी ने तीन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किए घोषित, रीबू श्रीवास्तव को नियुक्त किया महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष

0
879

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं। दरअसल, संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में नेताओं को कई बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने आज तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। डाक्टर राजपाल कश्यप को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का अक्ष्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं रीबू श्रीवास्तव को महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। जबकि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रही लीलावती कुशवाहा को सपा ने राष्ट्रीय कमेटी में शामिल किया है।

सपा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनी रीबू श्रीवास्तव को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है. उनकी नियुक्ति को पार्टी में शिवपाल यादव की बढ़ती सक्रियता के रूप में लिया जा रहा है. राजपाल कश्यप और व्यासजी गौड़ को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है. करीब 2 महीने पहले जुलाई में अखिलेश प्रदेश कार्यकारिणी और सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था और ऐसे में नए सिरे से टीम की घोषणा की है.

समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रवक्ताओं और प्रदेश के फ्रंटल संगठनों के बाद प्रदेश कमेटी की भी जल्द घोषणा कर सकते हैं. इसी तरह कई जिलों में भी जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे, जिससे नीचे समन्वय और सक्रियता दोनों बढ़ाई जा सके. विधानसभा चुनाव के पहले बनी टीम में प्रदेश संगठन से लेकर जिलों तक में दूसरे दलों से आए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई थी. प्रदेश संगठन में युवाओं और महिलाओं की भी भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है, जिससे नए वोटबैंक को जोड़ा की रणनीति है.

बता दें कि समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रोफेसर राम गोपाल यादव को प्रमुख महासचिव बनाने के साथ ही मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को महासचिव बनाया गया है। पार्टी के 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची साझा की गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments