सहारनपुर. पूर्व प्रधान ने लीक से हटकर सर्वसमाज के लिए मिशाल पेश कर दी। बेटे की मौत के बाद विधवा हुई पुत्रवधू का बेटी की तरह प्यार दिया। फिर बड़े धूमधाम से पुनर्विवाह किया। साथ ही कन्यादान कर घर से बेटी की तरह विदा कर दिया। यही नहीं बहू के दहेज में ब्रेजा कार और लाखों रुपये का लक्जरी सामान भी दिया। पूर्व प्रधान के इस कदम की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।
मामला बड़गांव क्षेत्र के गांव सांवत खेड़ी का है। गांव के पूर्व प्रधान जंगपाल सिंह के बेटे शुभम राणा (22) कस्बा बड़गांव में गारमेंट की दुकान चलाता था। शुभम का विवाह मेरठ के सलावा निवासी मोना से नवंबर 2021 में हुआ था। शादी के करीब तीन माह बाद ही शुभम राणा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे की मौत के बाद पूर्व प्रधान बहू के भविष्य को लेकर चिंतित रहने लगे। उन्होंने बहू को बेटी की तरह मानकर उसका पुनर्विवाह करने का फैसला लिया। इसके लिए पूर्व प्रधान ने कई लड़के वालों से बात की। लेकिन, बात नहीं बनी। लेकिन, उसके बाद हरियाणा के गोलनी निवासी सागर के साथ उसका रिश्ता तय कर दिया। सागर पूर्व प्रधान का रिश्ते का भांजा भी लगता है।गत दिवस कस्बे के एक बैंक्वेट हाल में पूर्व प्रधान ने धूमधाम से पुत्रवधू का पुनर्विवाह विवाह कराया। साथ ही बेटी तरह ही उसका कन्यादान कर समाज में मिसाल कायम की है। प्रधान जंगपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने बहू को हमेशा से बेटी ही माना था। उसके भविष्य को देखते हुए उसका पुनर्विवाह किया है। भांजा सागर पढ़ा लिखा व संपन्न परिवार से हैं। पूर्व प्रधान ने पुत्रवधू के पुनर्विवाह में लग्जरी गाड़ी बेजा कार और काफी दान दहेज भी दिया। पूर्व प्रधान के कार्य की चारों तरफ सराहना हो रही है।
Subscribe
Login
0 Comments