अभिनेत्री राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, हो सकती है जेल, फिल्म की शूटिंग और म्यूजिक इंस्टीट्यूट से जुड़ा है मामला

0
156

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और उसके भाई के खिलाफ दिल्ली के विकासपुरी थाने में ठगी व फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया गया है। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता ने इनपर आरोप लगाया है कि एक फिल्म की शूटिंग और विकासपुरी एच ब्लॉक में डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोलने के लिए उससे छह लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।

दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और राज खत्री ने उससे छह लाख की ठगी की है। उनलोगों ने उसे सिनेमा स्कैंडल नाम की फिल्म बनाने और विकासपुरी के एच ब्लॉक में डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोलने के नाम पर उससे छह लाख रुपये ले लिए।

राखी सावंत के इस इंस्टीट्यूट का उदघाटन करने का कार्यक्रम भी निर्धारित था। लेकिन अभी तक न तो फिल्म बनाई गई और न ही कोई डांस और म्यूजिक इंस्टीट्यूट खोला गया। जब शिकायतकर्ता ने उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें सात लाख का चेक दिया गया। जो बाउंस कर गया।

उसके बाद शिकायतकर्ता ने अदालत में शरण ली। अदालत ने सुनवाई के बाद विकासपुरी थाने को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए। 22 फरवरी को विकासपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments