नई दिल्ली 28 फरवरी। दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में लूट और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गत दिवस लूट का विरोध करने पर एक बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर इलाके में गत शाम को दो महिलाएं एक मासूम बच्चे के साथ शनि बाजार इलाके से खरीदारी करने गई थी। इस दौरान एक बदमाश महिलाएं से लूटपाट करने लगा। महिलाओं ने विरोध किया।
महिलाओं ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद इलाज के दौरान आज महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान मंजीत कौर के रूप में हुई है।
घटना के दौरान महिला का दो साल का बच्चा भी साथ था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
डीसीपी नॉर्थ वेस्ट उषा रंगनानी ने इस मामले को लेकर बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आगे की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं।